/ Nov 06, 2026

NHAI के खिलाफ सड़क पर उतरे फोरलेन प्रभावित.. निर्माण कंपनियों पर गंभीर आरोप

Shimla,16 July-हिमाचल प्रदेश में फोरलेन निर्माण कार्यों से प्रभावित लोगों ने आज चक्कर स्थित नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, प्रभावित परिवार, हिमाचल किसान सभा और सीटू से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने NHAI, गावर कंस्ट्रक्शन और भारत सिंगला कंपनी पर लापरवाही और लोगों के अधिकारों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए।

प्रदर्शनकारियों का आरोप:

हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष कुलदीप तंवर ने कहा कि फोरलेन निर्माण कार्यों के दौरान कंट्रोल विड्थ से बाहर जाकर हजारों लोगों की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है, लेकिन उनके लिए मुआवजे की कोई व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि NHAI के पास पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण के लिए कोई वैज्ञानिक मॉडल नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कंपनियों द्वारा किए गए स्थानीय लोगों को 80% रोजगार देने के वादे भी पूरे नहीं हुए हैं।

तंवर ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशभर में जन आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 7 अगस्त तक विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की जाएंगी और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को लेकर राज्य स्तर पर अधिवेशन बुलाया जाएगा।

“NHAI और निर्माण कंपनियां पहाड़ी इलाकों में वैज्ञानिक तरीके से काम नहीं कर रहीं। लोगों को उजाड़ा गया है, पर मुआवजा नहीं मिला।”— कुलदीप तंवर, अध्यक्ष, हिमाचल किसान सभा

प्रभावितों की व्यथा:

प्रभावित लोगों ने बताया कि निर्माण कार्यों के कारण कई घरों में दरारें आ गई हैं और कुछ इमारतें तो पूरी तरह से असुरक्षित घोषित कर दी गई हैं। एक पीड़ित ने बताया, “हमारी पूरी जीवन भर की कमाई घर बनाने में लगी थी, लेकिन अब बेघर हो गए हैं।” उन्होंने कहा कि कंपनी ने केवल एक कमरे का अस्थायी इंतजाम किया है लेकिन मुआवजे के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिला है। अब उन्हें किराए पर रहना पड़ रहा है और किसी भी प्रकार की पुनर्वास सुविधा नहीं दी गई

“हमारा घर असुरक्षित घोषित हो गया, कंपनी ने एक कमरा तो दिया, लेकिन मुआवजे का कोई अता-पता नहीं।”
— प्रभावित स्थानीय निवासी

मूल मांगे:

वैज्ञानिक तरीके से कटिंग और डंपिंग की निगरानी
प्रभावितों को उचित मुआवजा
पुनर्वास के लिए ठोस व्यवस्था
रोजगार वादों को पूरा किया जाए
प्रदेशव्यापी जांच व राज्य स्तरीय अधिवेशन

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

शिमला,संजू-:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, बीबीएमबी से मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली

शिमला,संजू-:भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के हक में अहम फैसला सुनाया है।इस फैसले से हिमाचल को न केवल वर्षों से लंबित अपने अधिकार की बिजली मिलेगी,बल्कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हिमाचल...

करंट से युवक की मौत के दो महीने बाद भी मदद का इंतजार, बेसहारा परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

बिलासपुर,सुभाष–श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत खरकड़ी के गांव भटेड में बिजली के करंट से जान गंवाने वाले युवक गुरमेल सिंह का परिवार आज भी सरकारी सहायता की आस लगाए बैठा है।हादसे को दो महीने से अधिक समय बीत चुका है,लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक प्रशासन या संबंधित बिजली...

20 नवंबर को तपोवन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया होंगे शामिल

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।पार्टी 20 नवंबर को तपोवन में धरना-प्रदर्शन और रैली आयोजित कर प्रदेश सरकार को चुनावी वादों की याद दिलाएगी।इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता...

दिवाली पर घर लौटने वालों के लिए HRTC का खास इंतजाम, दिल्ली-चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

राहुल चावला,धर्मशाला-:दिवाली के त्योहार पर घर पहुंचने की राह देख रहे हिमाचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए HRTC धर्मशाला डिपो ने विशेष बसों के संचालन की योजना तैयार की है। इसके तहत दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से धर्मशाला,कांगड़ा और पालमपुर के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.