Kurukshetra,4 August-देश के मशहूर पंजाबी गायक हरभजन मान की कार का आज सुबह कुरुक्षेत्र के पिपली फ्लाईओवर पर एक्सीडेंट हो गया।जानकारी के अनुसार, हरभजन मान दिल्ली में शो करके चंडीगढ़ लौट रहे थे,तभी उनकी कार फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।
इस दौरान उनके पीछे आ रहे सरदार सुरजीत सिंह,जो कि सब्जी मंडी में सब्जी व्यापारी हैं,ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हरभजन मान और गाड़ी में सवार अन्य लोगों की मदद की।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में हरभजन मान के साथ उनके मैनेजर,ड्राइवर और सिक्योरिटी गार्ड मौजूद थे। हादसे में हरभजन मान को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनके सिक्योरिटी गार्ड को चोट लगी है।घटना के बाद हरभजन मान चंडीगढ़ की ओर रवाना हो गए।
