हिमाचल में बायोचार परियोजना की शुरुआत..नेरी में छह माह में संयंत्र बनेगा

Shimla,27 August-हिमाचल प्रदेश में भारत का पहला राज्य-सहयोग से संचालित बायोचार कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला हमीरपुर के नेरी में अगले छह महीने के भीतर बायोचार संयंत्र स्थापित किया जाएगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में ओक ओवर,शिमला में एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoA) हस्ताक्षरित हुआ।यह समझौता डॉ.वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी,हिमाचल प्रदेश वन विभाग और चेन्नई स्थित प्रोक्लाइम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।इससे जंगल की आग की घटनाओं पर रोक लगेगी,साथ ही समुदायों के लिए आजीविका और जागरूकता के अवसर भी बढ़ेंगे।कार्यक्रम के तहत चीड़ की पत्तियां,लैंटाना,बांस और अन्य बायोमास से बायोचार तैयार किया जाएगा। राज्य सरकार ने निर्देश दिए कि छह माह के भीतर यह समझौता लागू किया जाए ताकि कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, चंबा, बिलासपुर और सोलन के लोगों को सीधा लाभ मिल सके।बायोमास संग्रह करने वाले स्थानीय लोगों को ₹2.50 प्रति किलो भुगतान किया जाएगा और गुणवत्ता बनाए रखने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन भी मिलेगा। अनुमान है कि यह कार्यक्रम प्रति वर्ष लगभग 50,000 श्रम-दिवस आय उत्पन्न करेगा। इसके अलावा, प्रत्यक्ष रोजगार और कौशल विकास प्रशिक्षण भी उपलब्ध होंगे।यह योजना दस वर्षों तक चलेगी और इस दौरान 28,800 कार्बन क्रेडिट उत्पन्न होने की संभावना है।प्रोक्लाइम सर्विसेज इस परियोजना में एक मिलियन अमेरिकी डॉलर तक का निवेश करेगी।

विश्वविद्यालय संयंत्र स्थापना के लिए नेरी, हमीरपुर में तीन एकड़ भूमि उपलब्ध करवाएगा,जबकि वन विभाग सतत बायोमास संग्रहण, परमिट और निगरानी का कार्य करेगा।इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार,नगर निगम महापौर सुरेन्द्र चौहान,अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत,प्रधान मुख्य अरण्यपाल संजय सूद, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेश्वर ठाकुर और कंपनी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.