/ Jul 03, 2026

हरियाणा में निवेश को लेकर सरकार गंभीर, विपक्ष का विरोध निराधार: मुख्यमंत्री

Haryana,27 August-हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 22 से 27 अगस्त तक चले मानसून सत्र में राज्य के विकास और निवेश को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। उन्होंने बताया कि इस सत्र में उद्योग और रोजगार से जुड़े प्रस्ताव पारित किए गए और 6 विधेयक सर्वसम्मति से पास हुए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 22 से 27 अगस्त तक चले इस सत्र में प्रदेश के औद्योगिक विकास पर विशेष जोर दिया गया।उन्होंने बताया कि निवेश बढ़ाने,युवाओं को रोजगार देने और किसानों के हितों को सुरक्षित करने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष केवल विरोध की राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में उद्योगों का पलायन हुआ और बिजली-पानी की किल्लत ने निवेशकों को हतोत्साहित किया, जबकि हमारी सरकार ने निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन पॉलिसी’ और ‘स्टार्टअप पॉलिसी’ के तहत प्रदेश में युवाओं को रोजगार और व्यवसाय के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में लाखों युवाओं को रोजगार मिला है और आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी।मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस हर अच्छे फैसले का विरोध करती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय बेरोजगारी और पलायन का कलंक था, जिसे वर्तमान सरकार ने दूर करने का काम किया है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.