गरीबों को राहत, काले धन पर नकेल – मुख्यमंत्री सैनी

Haryana, 27 August-हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देने के लिए प्रदेश में अब शहरों में 50 गज और ग्रामीण क्षेत्रों में 100 गज तक के रिहायशी प्लॉट की रजिस्ट्री पर स्टाम्प ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी गई है।

मुख्यमंत्री सदन में कलेक्टर रेट और रजिस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष के आरोपों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि मौजूदा सरकार ने 2014 से 2025 तक कलेक्टर रेट में सिर्फ 9.69% की वृद्धि की है। वहीं, 2004 से 2014 तक कांग्रेस सरकार ने औसतन 25% से ज्यादा की बढ़ोतरी की थी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि स्टाम्प ड्यूटी की दरें 2008 से आज तक बिल्कुल वैसी ही हैं – पुरुषों के लिए 7% और महिलाओं के लिए 5%।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि असल मुद्दा गरीबों को राहत देने का है, न कि उन लोगों का बचाव करने का जो जमीन सौदों में ब्लैक मनी का सहारा लेते हैं। उन्होंने बताया कि गौशालाओं की जमीन की रजिस्ट्री पर 2019 में स्टाम्प ड्यूटी घटाकर 1% कर दी गई थी, जिसे अब 2025 में पूरी तरह माफ कर दिया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान कलेक्टर रेट में बेतहाशा वृद्धि होती थी। फरीदाबाद में 2008 में 300% तक, करनाल में 2012-13 में 220% और झज्जर में 2007-08 में 109% तक रेट बढ़ाए गए थे। इसके विपरीत, मौजूदा सरकार ने डेटा-आधारित और पारदर्शी फार्मूले से ही संशोधन किए हैं।उन्होंने कहा कि 2.46 लाख से अधिक सेगमेंट में से करीब 72% में सिर्फ 10% की ही वृद्धि की गई है। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और सुशासन को ध्यान में रखते हुए की गई है, जिससे ब्लैक मनी पर रोक लगेगी और आम जनता को बाजार मूल्य के अनुरूप न्यायसंगत दर पर संपत्ति लेन-देन का अवसर मिलेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास हरियाणा -:मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक, एकता और सार्वभौमिकता के सात सूत्रीय सिंद्धात पर हरियाण शाखा भारतीय रेडक्रास सोसायटी जनसेवा में अग्रणी पंक्ति में खड़ी है। हरियाणा शाखा जनसेवा में महज आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि...

पोरिवर्तन से असंतोष तक: तृणमूल कांग्रेस की गिरती पकड़ की कहानी

चंडीगढ़-:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  एक बार फिर यह संकेत दे गए कि राज्य की राजनीति में सत्ता परिवर्तन अक्सर सिर्फ सरकार बदलने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह एक पूरे राजनीतिक दौर के अंत और नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बन जाता है। वर्ष 1977 में वाम मोरचा का उभार और 2011 में ममता...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.