हिमाचल में 1638 सड़कें बंद, भरमौर में मशीनरी एयरलिफ्ट कर बहाली की तैयारी

Shimla,4 September-हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जगह-जगह भूस्खलन और सड़कें बह जाने से प्रदेश में वीरवार को कुल 1638 सड़कें बाधित हो गईं। लोक निर्माण विभाग ने इन्हें खोलने के लिए 1300 से अधिक मशीनें तैनात की हैं,लेकिन भरमौर क्षेत्र में हालात गंभीर बने हुए हैं। यहां कई स्थानों पर सड़कें बह जाने के कारण मशीनरी तक नहीं पहुंच पा रही। विभाग अब मशीनरी को एयरलिफ्ट कर भेजने की तैयारी कर रहा है ताकि दोनों ओर से मार्ग बहाल किए जा सकें।

लोक निर्माण विभाग को अब तक 2300 करोड़ का नुकसान

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस मानसून सीजन में प्रदेश को अब तक लगभग 2300 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।उन्होंने कहा कि भरमौर का हालात का जायजा लेने के लिए उन्होंने दो दिन का दौरा भी किया। कई सड़कों को क्षति पहुंची है,जिन्हें खोलने के प्रयास जारी हैं।मंत्री ने बताया कि शुक्रवार को 650 सड़कों को बहाल करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग ने 1380 मशीनरी को कार्य में लगाया है।वहीं,जहां-जहां पुल बह गए हैं, वहां शीघ्र बहाली के लिए विभाग को बेली ब्रिज खरीदने की अनुमति भी दे दी गई है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में हुए नुकसान का आकलन केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।साथ ही हिमाचल प्रदेश के लिए राहत पैकेज की मांग भी की जाएगी।उन्होंने कहा कि जिस तरह पंजाब ने 10 हजार करोड़ रुपये के बकाया की मांग की है,उसी तरह हिमाचल का भी ओपीएस और जीएसटी क्षतिपूर्ति का बकाया केंद्र से जल्द जारी होना चाहिए।

फोरलेन परियोजनाओं को लेकर भी मंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में जिस तरह से 90 डिग्री पर कटिंग कर फोरलेन बनाए गए हैं, वह सही नहीं है। कई जगह नदी किनारे सड़क निर्माण होने के कारण मार्ग बह गए। आगे बनने वाले फोरलेन में टनल और ब्रिज को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि पहाड़ों की कटिंग कम से कम हो।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल...

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.