केंद्रीय मंत्री अजय टमटा ने कांग्रेस विधायक के आमरण अनशन पर दिया अस्पष्ट जवाब, मिलने से भी बचे

Mandi,15 September -धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर के आमरण अनशन को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टमटा ने गोलमोल जवाब दिया। मंडी दौरे के दौरान मीडिया ने उनसे विधायक के अनशन पर सवाल किया,तो उन्होंने कहा कि आपदा जैसी स्थिति में चुने हुए जनप्रतिनिधि को जनता के बीच रहना चाहिए।

अजय टमटा ने कहा कि डिजास्टर एक्ट लागू होने के समय ऐसी गतिविधियों से बचना चाहिए और किसी समस्या का समाधान बाद में भी किया जा सकता है। उत्तराखंड में आई आपदा के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां भी जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह उनके व्यक्तिगत विचार हैं और उनकी पार्टी का अनुशासन भी यही कहता है। उनके बयान से यह संकेत मिला कि केंद्र सरकार विधायक के आमरण अनशन को गंभीरता से नहीं ले रही है।उन्होंने विधायक से मिलने की जहमत भी नहीं उठाई।

धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर ठाकुर का आमरण अनशन आज 7वें दिन में प्रवेश कर गया है।विधायक ने मंडी से जालंधर वाया धर्मपुर हाईवे परियोजना के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को बदलने की मांग की है, आरोप है कि वर्तमान प्रोजेक्ट डायरेक्टर परियोजना में गंभीर विफलताएं कर रहा है। स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ग्लूकोज देना शुरू कर दिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल...

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.