हिमाचल मंत्रिमंडल ने 3,700 नए पदों और 100 स्कूलों को CBSE बोर्ड में शामिल करने की दी मंजूरी

Shimla,15 September-हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिमंडल ने अलग-अलग विभागों में 3 हजार 700 पद सृजित करने की मंजूरी दी है। प्रदेश सरकार ने राज्य में 100 स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड के तहत लाने का निर्णय लिया है।इसके अलावा हर्षवर्धन चौहान ने हायर ग्रेड पे वाली अधिसूचना मामले में उन्होंने अधिकारियों के अपने स्तर पर अधिसूचना जारी करने की खबरों से इनकार किया है।

संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मंत्रिमंडल ने सरकार के अलग-अलग विभागों में 3 हजार 700 पद सृजित करने की मंजूरी दी है। इन पदों में से हमीरपुर कर्मचारी चयन बोर्ड और आउटसोर्स के जरिए भरे जाएंगे। बिजली बोर्ड में 1 हजार 602 पद आउटसोर्स पर उपभोक्ता मित्रों के लिए भरे जाएंगे। इसके अलावा 1 हजार पद हमीरपुर चयन बोर्ड से रेगुलेटर टी मेट भरे जाएंगे। 645 पटवारी के पद भरने को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा 400 पद स्टाफ नर्स, पंचायत सचिव के 300 पद, 200 पद MBBS डॉक्टर के पद भरे जाएंगे। 38 पद मेडिकल कॉलेज में भरे जाएंगे और 25 पद स्टेनो के सचिवालय में भरे जाएंगे। कांगड़ा के चढ़ियार में सब तहसील खोलने को भी मंजूरी दे दी गई है। प्रदेश में 100 स्कूलों को CBSC पैटर्न पर चलाने को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। स्कूलों के लिए CBSC से मान्यता ली जाएगी। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कंपटीशन कर सकें, इसके लिए CBSC पैटर्न अपनाना जरूरी है। मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में होम स्टे पर लोन के लिए 4 प्रतिशत और शहरी में 3 प्रतिशत इंटरेस्ट और ट्राइबल में 5 प्रतिशत इंटरेस्ट सब्सिडी देने को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा 28 डायलिसिस सेंटर खोलने का फैसला भी लिया गया है।

वहीं,हायर ग्रेड पे मामले पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कैबिनेट ने फैसला निरस्त करने का फैसला लिया है। कैबिनेट में हुई निर्णय को निरस्त करने का अधिकार केवल कैबिनेट के पास है। हर्षवर्धन ने अधिकारियों के अपने स्तर पर अधिसूचना जारी करने की खबरों से इनकार किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.