सकारात्मक संवाद से ही संभव है विकसित भारत का सपना – राज्यपाल

Delhi,17 September-राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि यदि राजनीति में केवल आलोचना के बजाय रचनात्मक संवाद और सकारात्मक सहयोग को बढ़ावा दिया जाए,तो भारत वर्ष 2047 से पहले ही विकसित राष्ट्र का दर्जा प्राप्त कर सकता है।

वे आज नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।यह कार्यक्रम नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।सम्मेलन का विषय था “विकसित भारत/2047ः समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और सतत विकास का रोडमैप।राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।अपने संबोधन में शुक्ल ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है।विकास केवल शासन तक सीमित न रहकर एक जन आंदोलन के रूप में सामने आया है।आत्मनिर्भर भारत,नवाचार,महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ ऊर्जा, सामाजिक न्याय और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ये प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।उन्होंने जीएसटी परिषद की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि “जहाँ संसद में असहमति के कारण कई बार गतिरोध उत्पन्न हुआ, वहीं जीएसटी परिषद ने हमेशा सर्वसम्मति से निर्णय लिए। यह एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना का प्रतीक है।”

प्रधानमंत्री की जनधन योजना का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जीरो बैलेंस पर खोले गए खातों ने बैंकिंग सेवाओं को आमजन तक पहुँचाया और एक वर्ष में ही इसमें लगभग 56 हजार करोड़ रुपये जमा हुए। यह भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।उन्होंने हिमाचल प्रदेश में उनके द्वारा शुरू किए गए नशामुक्ति अभियान का भी उल्लेख किया और कहा कि अब लगभग हर पंचायत में इस विषय पर चर्चा होने लगी है। युवाओं को नशे से बचाना प्रदेश और देश के भविष्य के लिए आवश्यक है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री पर आधारित सात पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।कार्यक्रम में असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, लेखक डॉ. बसन गोयल और अन्य गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के बीच HRTC सतर्क, चालक-परिचालकों के लिए जारी हुए सुरक्षा निर्देश

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपने चालक-परिचालकों के लिए विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। निगम ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों (RM),डिपो...

जनशिकायतों पर सख्त दिखे अनिल विज, लापरवाही और पुलिस कार्रवाई में देरी पर दिए जांच के निर्देश

चंडीगढ़-:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अंबाला छावनी स्थित अपने आवास पर जनसमस्याएं सुनते हुए कई मामलों में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग में कथित लापरवाही,बोरवेल हादसे के मामले में कार्रवाई में देरी तथा महिलाओं से जुड़े शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया। वार्ड नंबर-10,अंबाला...

उत्तरी भारत सहित सावन मास पर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजी छोटी काशी

मंडी /धर्मवीर-:वीरवार को छोटी काशी मंडी के शिवालय एक बार फिर बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे हैं,क्योंकि उत्तरी भारत सहित देवभूमि हिमाचल में आज से श्रावण यानी सावन मास का शुभारंभ हो गया है।मंडी शहर के अधिष्ठाता बाबा भूतनाथ मठ मंदिर में सावन मास शुरू होते ही बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं...

श्रावण संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, घंटों इंतजार के बाद हुए दर्शन

ऊना,राकेश-:श्रावण मास की संक्रांति के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी धाम में गुरुवार को श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा।देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर पहुंचे।सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली,जिससे पूरे क्षेत्र...

प्रधानमंत्री का जालंधर दौरा ,जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-अक्षय शर्मा

अमृतसर,16 जुलाई:अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई को होने वाला जालंधर दौरा पंजाब के हर वर्ग के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी पंजाब आते हैं, राज्य के लिए विकास की नई सौगात लेकर आते हैं और इस बार भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.