हिमाचल आपदा के मुद्दे पर राजनीति न हो – सीएम मीडिया एडवाइजर

Shimla,18 September-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में इस बार मॉनसून के दौरान सामान्य से 45 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते भीषण आपदा का सामना करना पड़ा। अब तक 419 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा में 1500 से अधिक घर पूरी तरह ढह गए हैं, जबकि करीब 6500 मकानों में दरारें पड़ी हैं।

चौहान ने कहा कि इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद विपक्ष सरकार पर हमला कर राजनीति कर रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं है, लेकिन बीजेपी के भीतर वर्चस्व की लड़ाई साफ नज़र आ रही है।उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वह आपदा को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय जनता की मदद के लिए आगे आए।

केंद्र की मदद पर उठाए सवाल

चौहान ने कहा कि हिमाचल देश का हिस्सा है और केंद्र सरकार का कर्तव्य है कि प्रदेश की मदद करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1500 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह राशि किस मद में दी गई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बहुत कम समय में बिजली,पानी और सड़क सेवाएं बहाल कर दी हैं, मगर हिमाचल को दोबारा खड़ा करना बड़ी चुनौती है, जिसके लिए और अधिक संसाधनों की आवश्यकता है।

कंगना पर पलटवार

मंडी से सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए चौहान ने कहा कि आपदा के समय वह जनता के साथ खड़ी नहीं रहीं। मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता उनसे निराश हो चुकी है। उन्होंने कंगना के बयानों को बीजेपी के भीतर वर्चस्व की जंग का हिस्सा बताया।

हर्ष महाजन पर टिप्पणी

बीजेपी सांसद हर्ष महाजन द्वारा कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी पर लगाए गए आरोपों पर चौहान ने कहा कि विधायक स्वयं इन सवालों का जवाब देने में सक्षम हैं। साथ ही उन्होंने हर्ष महाजन को बीजेपी के लिए सबसे बड़ी सिरदर्द बताते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के भीतर एक बड़ा धड़ा खड़ा कर लिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बारिश ने लौटाई शिमला की रौनक, तापमान में भारी गिरावट से लोगों को मिली राहत

शिमला, संजू -:शिमला में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। लगातार 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहे तापमान के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान थे, लेकिन ताज़ा बारिश ने पूरे शहर को राहत पहुंचाई है। बारिश के बाद तापमान में करीब 9...

रोहड़ू नगर परिषद चुनाव में 77.31 फीसदी मतदान, मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

शिमला-: नगर परिषद रोहड़ू चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को सभी नौ वार्डों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं तथा बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया। पूरे दिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा और...

एचपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी..उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ की फॉरेंसिक जांच में पुष्टि,

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की परीक्षा प्रणाली में एक बड़ी लापरवाही और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कड़ा संज्ञान लिया है। डॉ शर्मा ने बताया कि मार्च-2025 में आयोजित मैट्रिक (10वीं) परीक्षा के दौरान बिलासपुर जिले के एक परीक्षा केंद्र में छात्रों की...

गुरनाम सिंह चढूनी का केंद्र सरकार पर निशाना, नई राजनीतिक मुहिम को बताया बदलाव की आवाज

करनाल-:करनाल पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की जनता अब पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश हो चुकी है और नए राजनीतिक विकल्प की तलाश कर रही है। उन्होंने “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से चल...

अंबाला के अटल कैंसर सेंटर में दुर्लभ सर्जरी सफल, 14 वर्षीय बच्ची को मिला नया जीवन

अंबाला-:अंबाला कैंट स्थित क्षेत्रीय अटल कैंसर केयर सेंटर के डॉक्टरों ने एक बेहद दुर्लभ और जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 14 वर्षीय बच्ची को नया जीवन दिया है। बच्ची लंबे समय से असहनीय पेट दर्द से जूझ रही थी, लेकिन कई निजी अस्पतालों में इलाज के बावजूद बीमारी की सही पहचान नहीं हो सकी।...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.