Ambala,18 September-हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने X अकाउंट से मिनिस्टर शब्द हटाने पर सफाई दी है।विज ने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है, बल्कि उनका मकसद यही है कि लोग उन्हें उनके पद के कारण नहीं बल्कि उनके काम के कारण फॉलो करें।
अनिल विज ने कहा कि वे सोशल मीडिया पर तब से सक्रिय हैं जब वे मंत्री भी नहीं थे। उस समय से ही उनके साथ जुड़े लोग आज तक जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी चाहत है कि फॉलोवर्स ऑर्गेनिक हों और लोग उन्हें अनिल विज के रूप में देखें, न कि सिर्फ मंत्री पद की वजह से।इस दौरान विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि वे दुनिया के पहले ऐसे नेता हैं जो अपने ही देश पर बम गिराने की बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ नाम बदल देने से हकीकत नहीं बदलती।
