जयराम ठाकुर ने उठाए सवाल —आपदा राहत में केंद्र की राशि कहां खर्च हुई, बताए सुक्खू सरकार

Shimla,25 October-पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर आपदा राहत को लेकर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत के लिए अब तक लगभग 5500 करोड़ रुपए की राशि जारी की है,लेकिन उसका बहुत ही छोटा हिस्सा प्रभावित लोगों तक पहुंच पाया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा के कारण हजारों घर नष्ट हो गए हैं, लोग बेघर हैं और सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं, लेकिन राज्य सरकार अब तक राहत पैकेज का एक भी पैसा प्रभावित परिवारों तक नहीं पहुंचा पाई है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री और उनके मंत्री राहत देने की बजाय मसखरी कर रहे हैं। आपदा राहत में देरी से लोगों के घाव और गहरे हो रहे हैं।नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत राशि नियमों के अनुसार प्रदान की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की धनराशि भी जल्द जारी होगी। उन्होंने कहा, “मोदी की गारंटी का मतलब है — वादा पूरा होना। हिमाचल को उसकी पाई–पाई मिलेगी।”

जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार से सवाल किया कि केंद्र द्वारा भेजी गई राहत राशि का हिसाब जनता के सामने रखा जाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा में दिए गए सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2023 से अब तक केंद्र से 5500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि आई, लेकिन मात्र 300 करोड़ रुपए से कम राशि आपदा प्रभावितों पर खर्च हुई है।उन्होंने कहा, “राज्य सरकार बार–बार केंद्र पर दोष मढ़ रही है, जबकि अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है। बेघर लोगों के सिर पर छत नहीं है और सरकार प्रचार और बयानबाजी में व्यस्त है।

एचआरटीसी के मामले पर बोलते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार निगम की अनियमितताओं के लिए हमेशा बस ड्राइवरों और कंडक्टरों को ही “बलि का बकरा” बना रही है। उन्होंने कहा, “कभी वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई होती है, तो कभी बस में तकनीकी खराबी के लिए ड्राइवर–कंडक्टर को दोषी ठहराया जाता है। सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए, न कि छोटे कर्मचारियों पर ठीकरा फोड़ना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.