ऊना गोलीकांड व बढ़ते अपराधों पर जयराम ठाकुर ने सरकार को घेरा, बाली चौकी में सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन

Mandi,Dharamveer-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश की तीन महत्वपूर्ण सड़कों के पुनर्निर्माण और स्तरोन्नयन के लिए सीआईआरएफ (केंद्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष) के तहत 225 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदेश के लिए बड़ी राहत है। सराज विधानसभा क्षेत्र के बाली चौकी में पंचायत समिति के सामुदायिक भवन का शिलान्यास करने के बाद उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति प्रदेश में हालिया प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार को नई गति देगी।

जयराम ठाकुर ने बताया कि उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इन परियोजनाओं को सीआईआरएफ में शामिल करने का अनुरोध किया था। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और गडकरी का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंडी–गग्गल–चैल चौक–जंजैहली सड़क आपदा में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस सड़क के लिए 137.40 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जबकि ऊना जिले में जेजों मोड़–टाहलीवाल लिंक रोड के लिए 48.69 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं,जो बल्क ड्रग पार्क क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे।कुल्लू में पिरडी–तलोगी के लिए ब्यास नदी पर 110 मीटर स्पैन के डबल लेन ब्रिज हेतु 38.5 करोड़ रुपए मिले हैं।उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं पर्यटन, उद्योग, आवागमन और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

बाली चौकी में सामुदायिक भवन का शिलान्यास

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बाली चौकी में पंचायत समिति का नया सामुदायिक भवन स्थानीय कार्यक्रमों,बैठकों और सामाजिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इस दौरान उनके साथ द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर सहित बीजेपी पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कानून-व्यवस्था पर सरकार पर हमला

ऊना गोलीकांड और हाल ही में सोलन में हुई फायरिंग की घटनाओं पर जयराम ठाकुर ने कहा कि यह हिमाचल की शांत संस्कृति और पहचान के विपरीत है।उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की शिथिलता और माफिया को बढ़ावा देने वाली कार्यशैली के कारण प्रदेश में अराजकता बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि “जहां बड़े निर्माण हो रहे हैं,वहां अवैध हथियारों का पहुंचना राज्य की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।जनता में असुरक्षा और असंतोष बढ़ रहा है और सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने में पूरी तरह असफल है।

पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त पर आभार

नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से अब तक योजना के तहत हिमाचल के 8 लाख से अधिक किसानों को 3616 करोड़ रुपए मिल चुके हैं,जो किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।

नीतीश कुमार और एनडीए मंत्रियों को शुभकामनाएं

जयराम ठाकुर ने नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की दसवीं बार शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी।उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सुशासन की स्वीकृति है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे। देर रात...

कशॉउ बांध पर छह राज्यों के साथ एमओयू, हिमाचल के हितों को मिली बड़ी मजबूती: नरेश चौहान

शिमला,संजू-:कशॉउ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है।दिल्ली में टोंस नदी पर प्रस्तावित कशॉउ बांध को लेकर छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन यानी एमओयू साइन किया जाना है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बैठक के...

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल(केएनएच)से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया...

मैक्लोडगंज पहुंचीं अभिनेत्री नीना गुप्ता, दलाई लामा से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

राहुल चावला,धर्मशाला-:तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात के लिए देश-विदेश से लोगों के मैक्लोडगंज पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता नीना गुप्ता भी धर्मशाला के मैक्लोडगंज पहुंचीं। यहां उन्होंने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से उनके निवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।मुलाकात के दौरान नीना...

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर सुरक्षा,यातायात,...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.