विधानसभा सत्र के बाद सीएम सुक्खू का विपक्ष पर वार, राहत पैकेज और विकास विज़न पर किया बड़ा ऐलान

Dharamshala,Rahul-:विधानसभा के सत्र के समापन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रेस से बातचीत में विपक्ष पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसी भी स्थगन प्रस्ताव को मंजूरी देने से इंकार नहीं किया,लेकिन भाजपा सिर्फ अखबारों में सुर्खियां बटोरने के उद्देश्य से ऐसे प्रस्ताव लेकर आई।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर पूरे दिन सदन में चर्चा भी हुई,फिर भी विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करता रहा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा की आंतरिक खींचतान को भी उजागर किया।उन्होंने कहा कि भाजपा इस समय पाँच गुटों में बंटी हुई है और इसी वजह से उनके बीच “पहले प्रस्ताव कौन लाएगा” को लेकर ही प्रतियोगिता चल रही है।उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के पास मुद्दों की कमी है, इसलिए वे केवल बयानबाज़ी करके माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।बंजार हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए राहत राशि की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के घर जलकर राख हो गए हैं,उन्हें सात लाख रुपए घर निर्माण के लिए दिए जाएंगे,जबकि एक लाख रुपए आवश्यक वस्तुएँ खरीदने के लिए प्रदान किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि सरकार संकट की घड़ी में हर पीड़ित के साथ खड़ी है और पुनर्वास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

मंडी में कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष वर्तमान में तनाव और दबाव में है,इसलिए वे सत्ता पक्ष के खिलाफ बिना आधार वाली भविष्यवाणियाँ कर रहे हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार कोई जश्न नहीं मना रही,बल्कि तीन वर्ष के विकास विज़न को जनता के सामने प्रस्तुत कर रही है।ठेकेदारों की पेमेंट में देरी पर मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि कुछ विलंब हुआ है,मगर उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी भुगतान तय प्रक्रिया के अनुसार पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करते हुए आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को लेकर उन्होंने दावा किया कि सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

पंचायत चुनावों को लेकर कहा ये

पंचायत चुनावों के संबंध में उन्होंने कहा कि जैसे ही प्रदेश आपदा से पूरी तरह उभर जाएगा, पंचायत चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित वातावरण और स्थिर व्यवस्था देना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

75 साल की उम्र में भी शिक्षा का सफर जारी, 32 डिग्रियों के बाद अब आचार्य परीक्षा में शामिल हुए डॉ. मिल्खी राम

हमीरपुर,अरविंद-:सीखने की कोई उम्र नहीं होती,यह बात कांगड़ा जिले के गंदड़ गांव के 75 वर्षीय डॉ. मिल्खी राम ने एक बार फिर साबित कर दिखाई है।अब तक 32 शैक्षणिक डिग्रियां हासिल कर चुके डॉ. मिल्खी राम इन दिनों इग्नू अध्ययन केंद्र हमीरपुर में आचार्य (एमए संस्कृत) की परीक्षा देने पहुंचे हैं।उनका यह जज्बा युवाओं के...

हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल: दो HPAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HPAS) अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।यह आदेश मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की स्वीकृति के बाद जारी किए गए...

हिमाचल में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 2 और 3 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और अब इसका असर पूरे प्रदेश में साफ दिखाई देने लगा है।राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क...

मंडी पुलिस का पूर्व जवान अजय पिछले 5 सालों से लापता , गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा मंडी जिला प्रशासन को

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे मंडी पुलिस के एक जवान अजय कुमार के करीब 5 साल पहले लापता होने का मामला सामने आया है।परिजनों का आरोप है कि वे अपने बेटे को तलाशने के लिए पुलिस से कई बार गुहार लगा चुके हैं।लेकिन पुलिस अभी तक बेटे से उन्हें नहीं मिला पायी है।उधर,पुलिस की...

पलवल पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, तेवतिया परिवार को दी श्रद्धांजलि; कानून व्यवस्था और SIR पर भाजपा को घेरा

पलवल,सुंदर कुंडू -:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda मंगलवार को पलवल पहुंचे।यहां उन्होंने पृथला से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया के बड़े भाई रामशरण तेवतिया के निधन पर उनके पैतृक गांव जनौली पहुंचकर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री करन दलाल,हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.