/ Oct 16, 2026

पंचायत चुनाव पर सियासी टकराव: CM सुक्खू ने आपदा प्रबंधन एक्ट को बताया देरी का कारण

Dharamshala,27 November-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में गुरुवार को पंचायत चुनावों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनावों में देरी प्राकृतिक आपदा और प्रदेश में लागू आपदा प्रबंधन एक्ट के चलते हो रही है। वहीं, विपक्ष लगातार सरकार पर चुनाव प्रक्रिया को टालने का आरोप लगाता रहा।

‘आपदा प्रबंधन एक्ट लागू, चुनाव करवाना संभव नहीं’ — CM सुक्खू

मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन में कहा कि राज्य इस समय आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत काम कर रहा है, इसलिए चुनाव तत्काल करवाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, “जैसे ही आपदा प्रबंधन एक्ट हटेगा, चुनाव करवा दिए जाएंगे। इस एक्ट के रहते राज्य निर्वाचन आयोग कोई निर्देश जारी नहीं कर सकता।”उन्होंने यह भी बताया कि जून में पंचायतों के पुनर्गठन और वार्डबंदी की प्रक्रिया शुरू हुई थी और इसमें सरकार द्वारा कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया।

2023 से बड़ी थी 2025 की आपदा

सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार ने इतनी बड़ी आपदा की कल्पना नहीं की थी। मणिमहेश यात्रा से लेकर कुल्लू, इंदौरा और फतेहपुर तक कई क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री नौ दिन भरमौर में राहत कार्यों में जुटे रहे और सीमित संसाधनों के बावजूद सरकार ने तेजी से कार्रवाई की।उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नई पंचायतों का गठन बाकी है और नालागढ़ में कई पंचायतों में जनसंख्या नौ हजार से अधिक है, जिनका पुनर्गठन आवश्यक है। उन्होंने जनवरी तक चुनाव करवाने की संभावना जताई। मुख्यमंत्री के जवाब से नाराज़ विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया।

आयोग पूरी तरह तैयार— राज्य निर्वाचन आयुक्त

मुख्यमंत्री के बयान के ठीक विपरीत, राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने बुधवार को कहा था कि आयोग पंचायत चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन सहयोग करें तो 31 जनवरी से पहले मतदान संभव है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आचार संहिता की धारा 12.1 को हटाया नहीं जाएगा।पंचायत चुनावों को लेकर सरकार और आयोग के बयान अलग-अलग दिशा में इशारा कर रहे हैं, जिससे राजनीतिक गर्मी और बढ़ गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.