अतुल्य भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म से हिमाचल पर्यटन को वैश्विक पहचान मिलेगी: सांसद सुरेश कश्यप

Delhi,1 December-:संसद सत्र के पहले ही दिन पूछे गए अतारांकित प्रश्न संख्या 139 के उत्तर में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा विकसित संशोधित “अतुल्य भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म” देश के पर्यटन ढांचे को आधुनिक, सरल और विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह प्लेटफॉर्म भारत की सांस्कृतिक विरासत,प्राकृतिक सौंदर्य, साहसिक गतिविधियों, पाक-कला, कला एवं शिल्प, वेलनेस और ग्रामीण पर्यटन जैसी विविध पर्यटन विशेषताओं को एक ही मंच पर प्रस्तुत करता है।

केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म अत्याधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित तकनीक से लैस है, जिसके माध्यम से पर्यटकों को मौसम पूर्वानुमान, शहरों की जानकारी, यात्रा मार्ग, महत्वपूर्ण स्थानों का विवरण और आवश्यक सेवाओं की रीयल-टाइम सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा प्लेटफॉर्म को देश की प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों से भी जोड़ा गया है, जिससे यात्री एक ही स्थान पर उड़ान, होटल, टैक्सी, बस सेवाओं से लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के स्मारकों के टिकट तक आसानी से बुक कर सकेंगे। इससे यात्रा प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और समय-बचत होगी।

इस पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म हिमाचल प्रदेश जैसे पर्यटन-प्रधान राज्य के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। इससे राज्य के प्रमुख और उभरते पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापक पहचान मिलेगी। बढ़ते पर्यटक आगमन से स्थानीय रोजगार में वृद्धि, होटलों, होम-स्टे, टैक्सी सेवाओं, ट्रैवल एजेंसियों और अन्य उद्यमियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म ग्रामीण पर्यटन और दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाएगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। सांसद कश्यप ने केंद्र सरकार और पर्यटन मंत्रालय का आभार जताते हुए कहा कि यह पहल हिमाचल पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.