‘राधे-राधे विवाद’ पर CM सुखू का जवाब: BJP सनातन धर्म की राजनीति न सिखाए, हमारे कर्म ही हमारी पहचान

Dharamshala,1 December-:‘राधे-राधे’ और ‘नमस्ते’ को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़े विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वह जब अपनी “बेटियों” से मिलने गए थे, तो उन्होंने सिर्फ यह जानना चाहा कि वे ‘राधे-राधे’ शब्द का अर्थ समझकर बोल रही हैं या केवल रटकर। उन्होंने कहा कि बच्चों से पूछा गया था कि वे इसका मतलब जानते हैं या नहीं, और बातचीत का आशय केवल यह देखने से था कि बच्चे शब्दों को समझें भी। लेकिन विपक्ष ने इसे अनावश्यक विवाद में बदल दिया।

मुख्यमंत्री सुखू ने कहा कि उनके परिवार में पीढ़ियों से सनातन धर्म का पालन होता आया है।उन्होंने याद दिलाया कि जब रामलला विराजमान हुए थे, तब न दिल्ली में भाजपा की सरकार थी और न ही हिमाचल में। उस समय उन्होंने आधे दिन की नहीं,बल्कि पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा की थी। “कन्या पूजन, गोवर्धन पूजा—यह सब हमारे संस्कार हैं और बचपन से हमारा हिस्सा रहे हैं।

सुखू ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सनातन धर्म को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का अर्थ सेवा, अच्छे कर्म और जरूरतमंदों की मदद है, न कि धर्म को वोट बैंक की राजनीति में बदलना। “बीजेपी को सनातन की राजनीति करने का अधिकार नहीं है।यह हमारे कर्म, हमारी नीयत और सेवा भाव से जुड़ा है, न कि राजनीतिक भाषणों से।मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर यह कहते हुए भी तीखा हमला बोला कि भाजपा के पास अब कोई मुद्दा शेष नहीं रहा। “मैं किसी के घर खाना खाने जाऊं तो वीडियो बनाते हैं, बच्चों से मिलने जाऊं तो भी वीडियो बना देते हैं। विधानसभा में बोलने को कुछ नहीं बचा, इसलिए ऐसी छोटी बातों को विवाद बनाया जा रहा है,” उन्होंने आरोप लगाया।

सुखू ने पूर्व भाजपा सरकार पर बड़ी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि 4500 बीघा जमीन मात्र एक करोड़ 22 लाख रुपये में कस्टमाइज पैकेज के नाम पर दे दी गई, जबकि इसकी कीमत पांच हजार करोड़ रुपये तक हो सकती थी।“यह प्रदेश की संपत्ति थी,किसी सरकार की निजी जागीर नहीं,उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार जनता की संपत्ति और संसाधनों की रक्षा करने तथा विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।“हम पांच साल की जिम्मेदारी लेकर आए हैं। जनता फैसला करेगी। लेकिन जो लोग प्रदेश की संपदा लुटाते रहे हैं, वे आज धर्म की राजनीति कर रहे हैं—इसी में उनका असली मुद्दा छिपा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल...

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.