/ Oct 02, 2026

टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए ट्राई करें महाराष्ट्र की ये लाजवाब Recipe, जीत लेगी आपका दिल

दिल्ली (एकता): खाने का शौकीन तो हर कोई होता है। किसी को चाइनीज पसंद है तो किसी को इटैलियन। हम आपको इससे भी जबरदस्त रेसिपी बताने जा रहे हैं। अगर आपका कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी खाने का मन हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो आसान तो बनती ही हैं लेकिन उसको खाने के बाद आपका बार-बार मन करेगा। ये बेहद खास रेसिपी महाराष्ट्र में मशहूर है। इसका नाम Kothimbir Vadi (कोथिंबीर वडी) है। आप इसे घर पर जल्दी से बना सकते हैं। आप इसे घर पर आए मेहमानों के सामने भी सर्व कर सकते हैं। जिसका स्वाद उनको हमेशा याद रहेगा। चलिए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं ये टेस्टी रेसिपी।


कोथिंबीर वडी बनाने की सामग्री:- 

बेसन – 1 कप

चावल का आटा – 2 चम्मच

तेल – 2 चम्मच

हिंग – 1/2 चम्मच

तिल के बीज – 1 चम्मच

सरसों के बीज – 1 चम्मच

अदरक मिर्च का पेस्ट – 1 चम्मच

धनिया पत्ता- 1 कप

लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच

हल्दी – 1/2 चम्मच

गरम मसाला -1/2 चम्मच

नमक- 1/2 चम्मच

जानिए क्या है कोथिंबीर वडी बनाने की विधि :-

आपको शायद नहीं पता होगा कि कोथिंबीर वडी एक नए तरह की रेसिपी है। यह महाराष्ट्र की पसंदीदा रेस्पियों में से एक हैं। इसे महाराष्ट्र के लोग काफी चाव के साथ खाते हैं। यह स्वाद में चटपटी और तीखी होती है। जो सबसे जरूरी बात है, इसे बनाने में बहुत ही कम तेल लगता है। आप इसे चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं।

सबसे पहले आपको बेसन और चावल का आटा लेना होगा और उसमें थोड़ा पानी डालकर उसका घोल बनाना होगा।

तेल गरम हो जाने के बाद उसमें आप सरसो के दाने, तिल, हींग और अदरक मिर्च पेस्ट को डालें और उसे थोड़ी देर फ्राई करें। फिर उसमें धनिया पत्ता डालकर मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और नमक डालकर मिलाएं।

उसके बाद आप उसमें बेसन का घोल डाल दें । जब तक वह गाढ़ा न हो जाए आप उसको चलाते रहे। उसके बाद आप गैस को बंद कर दें।

अब उसके पीस बना ले। फिर उसे तेल में डीप फ्राई करें। आप देखेंगे कि आपकी कोथिंबीर वडी बनकर तैयार हो चुकी है। आप उसे आसानी से गेस्ट को सर्व कर सकते हैं। आपको ये वडी काफी पसंद आएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

शिमला-नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कर्मचारियों-पेंशनरों के लंबित वित्तीय देयों को लेकर प्रदेश सरकार से कार्रवाई की...

मंडियों में किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो का सरकार पर हमला,शनिवार से प्रदेशव्यापी दौरा देहात

पलवल-:फसल खरीद के सीजन के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। पलवल में इनेलो नेताओं ने बैठक कर प्रदेशभर की मंडियों के दौरे को लेकर रणनीति तैयार की। पार्टी शनिवार से मंडियों का दौरा कर किसानों से सीधे उनकी समस्याएं जानेगी...

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर विपुल गोयल का पलटवार,बोले-‘पहले अपने अंदर झांको,फिर CM सैनी पर सवाल उठाओ’

फरीदाबाद-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर दिए बयानों पर पलटवार किया है। फरीदाबाद के गांव बुढैना में संकल्प सेवा अभियान के दौरान पहुंचे विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने दीपेंद्र...

मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया।हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे।पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में...

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश, पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

शिमला-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को दस दिन के भीतर यातायात के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.