AI वीडियो पर सियासी घमासान: मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर प्रहार, कई मुद्दों पर दिए तीखे बयान

Ambala,3 December-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चाय बेचने वाले रूप में एक AI जनरेटेड वीडियो कांग्रेस द्वारा एक्स पर साझा किए जाने के बाद हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।पत्रकारों से बातचीत में विज ने कहा कि यदि कांग्रेस ने ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, तो यह देश के करोड़ों मेहनतकश और गरीब नागरिकों का अपमान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि कोई भी व्यक्ति छोटे से छोटे काम से शुरुआत करके ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।विज बोले, “मैं स्वयं पोस्टर लगाने का काम करता था और आज मंत्री हूं। ऐसे अनगिनत उदाहरण हैं जहां लोग छोटे-छोटे कार्यों से आगे बढ़े हैं।”

तेलंगाना सीएम के बयान पर विज का कटाक्ष

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के इस बयान—कि हिंदुओं के हजारों भगवान होते हैं—पर भी विज ने कड़ा पलटवार किया।उन्होंने कहा कि “हमारे भगवान चाहे कितने भी हों, उनकी दृष्टि, भावना और हमारे मन का सम्मान एक ही है। जो लोग रात को मुर्दाघर में घूमते हैं, उन्हें ही अलग-अलग भगवान दिखाई देते होंगे।”विज ने कहा कि विभिन्न देवताओं की आस्था मिलकर “नास्तिकों की सोच भी ठीक कर देती है”।

राज्य भवनों का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ करने पर प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री द्वारा सभी राज्य भवनों का नाम ‘लोक भवन’ करने के फैसले पर विज ने कहा कि हर नाम का अर्थ होता है और नाम किसी भी कार्यालय की पहचान स्पष्ट करता है।उन्होंने कहा कि भाषा में नाम केवल संज्ञा नहीं, बल्कि उसकी विशेषता का प्रतीक भी होते हैं।

मौलाना मदनी के जिहाद वाले बयान पर सख़्त टिप्पणी

मौलाना महमूद मदनी द्वारा जिहाद को समझने की बात कहने पर विज ने कहा कि इस प्रकार के बयान देश में तनाव फैलाने की नीयत रखते हैं।उन्होंने कहा:“जिहाद के नाम पर न जाने कितने निर्दोष, सैनिक और अधिकारी मारे गए हैं। हिंदुस्तान की जनता ऐसे मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।”

हिमाचल के आर्थिक हालात पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश में कई महीनों से विधायकों को वेतन नहीं मिलने पर विज ने कहा कि यह “राहुल गांधी के अर्थशास्त्र का परिणाम है”।उन्होंने तंज कसा कि राहुल गांधी कई चुनाव हारने के बावजूद शासन चलाने की अपनी कल्पनाओं को थोपने की कोशिश कर रहे हैं, परंतु वास्तविकता यह है कि कांग्रेस सरकार हिमाचल में भी बुनियादी वेतन देने में असमर्थ है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.