Panchkula,3 December-:डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने मनसा देवी थाना परिसर में पीसीआर,राइडर्स और ईआरवी टीमों के इन्चार्ज सहित लगभग 120 पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन को और अधिक तीव्र और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
डीसीपी क्राइम ने स्पष्ट कहा कि सभी पुलिस टीमें तुरंत अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हों,गश्त व्यवस्था को मजबूत करें तथा वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि जिले में 150 ऐसे हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं,जहा नशा सेवन और बिक्री,जुआ-सट्टा,असामाजिक गतिविधियों और छोटे-बड़े अपराधों की संभावनाएँ अधिक रहती हैं।उन्होंने निर्देश दिया कि इन संवेदनशील स्थानों पर निरंतर निगरानी रखी जाए और पुलिस की दृश्यमान मौजूदगी से अपराधियों में भय पैदा किया जाए।डीसीपी ने बताया कि लगातार डोमिनेशन और गश्त से चोरी,स्नैचिंग और अन्य अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में इंटेलिजेंस और फील्ड एक्शन को और सशक्त किया जाएगा।बैठक में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार, इन्चार्ज रामू स्वामी सहित सभी संबंधित टीमें मौजूद रहीं।डीसीपी ने निर्देश दिया कि टीमें तुरंत अपने क्षेत्रों में जाकर संदिग्ध गतिविधियों की जांच करें,हॉटस्पॉट्स पर लगातार दबिश दें और किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दें।
