जीरकपुर की गीताांजलि अरोड़ा मलिक बनीं डायडेम मिसेज इंडिया लेगेसी 2025

Panchkula, 4 January-:जीरकपुर निवासी गीताांजलि अरोड़ा मलिक ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डायडेम मिसेज इंडिया लेगेसी 2025 का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे ट्राइसिटी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह भव्य प्रतियोगिता नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से चुनी गई 25 प्रतिभागियों ने ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, सामाजिक दृष्टिकोण, मंच पर प्रस्तुति और निर्णायकों द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तरों के आधार पर किया गया। कड़े मुकाबले के बाद फाइनल राउंड में गीताांजलि अरोड़ा मलिक ने अपनी प्रभावशाली सोच, संतुलित जवाबों और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति के दम पर निर्णायकों को प्रभावित करते हुए मिसेज इंडिया लेगेसी 2025 का ताज अपने नाम किया।गीताांजलि की इस सफलता की खबर जैसे ही ट्राइसिटी में पहुंची, क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों, रिश्तेदारों और सोसायटी के सदस्यों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। लोगों का कहना है कि गीताांजलि की यह उपलब्धि महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाती है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
अपनी जीत पर गीताांजलि अरोड़ा मलिक ने कहा कि इस सफलता का श्रेय वह अपने परिवार के निरंतर सहयोग, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत को देती हैं। उन्होंने कहा कि यह खिताब केवल उनका नहीं, बल्कि हर उस महिला का है जो अपने सपनों को साकार करने का साहस रखती है। साथ ही उन्होंने युवाओं और महिलाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।गीताांजलि अरोड़ा मलिक की इस उपलब्धि से ट्राइसिटी को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है और वे आज क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक बनकर सामने आई हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 मनाया, वृक्षारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लुधियाना।सी टी यूनिवर्सिटी ने वन महोत्सव 2026 के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। माननीय प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व में फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण किया और स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।...

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.