/ Jul 06, 2026

वीबी जी-राम-जी के तहत हिमाचल को 90ः10 के अनुपात में ही मिलेगी धनराशि

Mandi, Dharamveer-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वीबी जी-राम-जी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वीबी जी-राम-जी के तहत प्रदेश को 90ः10 के अनुपात में ही धनराशि मिलेगी जबकि कांग्रेस इस पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना में 60ः40 के अनुपात का प्रावधान केंद्र सरकार ने भले ही किया है लेकिन पूर्वांचल और पहाड़ी राज्यों के लिए यह अनुपात अब भी 90ः10 का ही रखा गया है।
योजना के तहत हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से 90 प्रतिशत धन प्राप्त होगा जबकि प्रदेश को सिर्फ 10 प्रतिशत धनराशि ही अपनी तरफ से देनी है। पहले भी इसी अनुपात में प्रदेश को धनराशि मिलती थी। जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले 15 दिनों में रोजगार न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान तो था लेकिन उस नियम का सख्ती से पालन नहीं होता था। अब नई व्यवस्था में इस सख्ती से लागू करने का प्रावधान किया गया है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले मनरेगा का काम सिर्फ गढ़डे खोदना और उन्हें भरने का ही होता था। जो भी काम होते थे वोे सिर्फ करने के लिए ही किए जाते थे जबकि कुछ समय बाद वे धराशाही हो जाते थे। लेकिन अब इस योजना के तहत ग्रामीण स्तर पर असेट्स यानी सरकारी संपत्तियां निर्मित होंगी। स्कूल के भवन बनेंगे, गांवों में सामुदायिक भवन बनेंगे। खासकर अब यह प्रावधान भी किया गया है कि आपदा के दौरान हुए नुकसान की भरपाई में भी वीबी जी-राम-जी योजना अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने इस नए बदलावों में ऑनलाइन प्रणाली को अपनाते हुए इस योजना को और भी पारदर्शी बनाने का प्रयास किया है ताकि भ्रष्टाचार के सभी दरवाजों को बंद किया जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं।इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग,होटल व्यवसाय,टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े...

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होकर, हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

मंडी,धर्मवीर-:भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है।अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की,कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है।सीएम...

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि...

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.