/ Oct 30, 2026

कांगड़ा जिले में 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर ट्रैकिंग पर प्रतिबंध, जिला प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

Dharamshala, Rahul-:पर्यटकों और ट्रैकर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कांगड़ा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले सभी ट्रैकिंग मार्गों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष हेमराज बैरवा द्वारा जारी किए गए हैं। आदेशों के तहत जिले में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने वाली ट्रैकिंग गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लागू कर दी गई है।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय मौसम की अनिश्चितता, संभावित प्राकृतिक आपदाओं और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विशेष रूप से करेरी, त्रिउंड और आदि हिमानी चामुंडा जैसे लोकप्रिय ट्रैकिंग मार्गों पर जाने के लिए अब पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है। ट्रैकर्स को इन मार्गों पर जाने से पहले पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा के कार्यालय से अनुमति प्राप्त करनी होगी।जारी आदेशों में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), शिमला द्वारा किसी भी प्रकार की चेतावनी या मौसम अलर्ट जारी किया जाता है, तो इन ट्रैकिंग मार्गों के लिए दी गई सभी पूर्व अनुमतियां स्वतः निरस्त मानी जाएंगी। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को ट्रैकिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।हालांकि, इन प्रतिबंधों से आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियों को छूट प्रदान की गई है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पर्वतारोहण केंद्र मैक्लोडगंज तथा पुलिस के खोज एवं बचाव दलों को आवश्यक परिस्थितियों में इन क्षेत्रों में कार्य करने की अनुमति रहेगी।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला प्रशासन समय-समय पर पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे आदेश जारी करता है। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि कांगड़ा जिले में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े सभी हितधारकों, जैसे होटल, गेस्ट हाउस, ट्रैवल एजेंसियों और टूर ऑपरेटरों को इन प्रतिबंधों की जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाए। इसके साथ ही पर्यटकों को ट्रैकिंग से संबंधित पाबंदियों और उल्लंघन की स्थिति में लागू होने वाले दंडात्मक प्रावधानों से भी अवगत कराया जाए।उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि इन आदेशों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके और पर्यटकों की सुरक्षा को पूरी तरह सुनिश्चित किया जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दिवाली पर घर पहुंचना होगा आसान, HRTC चलाएगा 20 स्पेशल बसें, वापसी के लिए भी विशेष व्यवस्था

हमीरपुर,अरविंद-:दिवाली पर अपने घरों को लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के हमीरपुर डिपो ने विशेष तैयारियां की हैं।त्योहार के दौरान बसों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए निगम ने दिल्ली,चंडीगढ़ और बद्दी समेत विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 6 और...

वोट बचाने के लिए 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन,CM सुक्खू ने हिमाचलवासियों से की रैली में पहुंचने की अपील

शिमला/संजू-:देश में कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है।इसी कड़ी में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में‘वोट बचाओ,देश बचाओ’रैली आयोजित की जाएगी।इस रैली के जरिए विपक्ष लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का मुद्दा...

वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हिमाचल से दिल्ली कूच करेंगे 15 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता, 200 बसें और 500 गाड़ियां होंगी शामिल

शिमला,संजू-:दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस महारैली में हिमाचल से 10 से 15 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।इसके लिए करीब 200 बसों और 500 से अधिक छोटी-बड़ी गाड़ियों के जरिए...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों पर बरसेगा पुरस्कारों का खजाना, सुक्खू सरकार बांटेगी 17.85 करोड़ रुपये

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सुक्खू सरकार बड़ा आयोजन करने जा रही है।31 अक्टूबर को शिमला में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 51 खिलाड़ी,जबकि राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने...

चीन के नए कानून के खिलाफ तिब्बतियों का शक्ति प्रदर्शन, मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक निकाली पदयात्रा

धर्मशाला,राहुल-:चीन की नीतियों के विरोध में तिब्बती समुदाय ने मैक्लोडगंज से कुरुक्षेत्र तक पांच दिवसीय पदयात्रा शुरू की है।इस अभियान के जरिए चीन के‘एथनिक यूनिटी एंड प्रोग्रेस लॉ’के प्रति विरोध जताया जा रहा है।आयोजकों का कहना है कि यह कानून तिब्बतियों की भाषा,संस्कृति,धर्म और विशिष्ट पहचान के लिए चुनौती है।पांच गैर-सरकारी संगठनों की पहल के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.