VB-GRAMG बिल से ग्रामीण भारत को नई दिशा: कृष्णपाल गुर्जर

Faridabad, 7 January-:फरीदाबाद केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद में रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-GRAMG के नए बिल को लेकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस नए कानून के माध्यम से पुरानी योजनाओं की खामियों को दूर करते हुए ग्रामीण जनता को अधिक सुविधाएं और पारदर्शी व्यवस्था देने का प्रयास किया है।
विकसित भारत 2047 की ओर मजबूत कदम
मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि यह बिल विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। नई योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को अब 100 दिनों के बजाय 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाएगी, जिससे किसानों, मजदूरों और ग्रामीण परिवारों की आय में बढ़ोतरी होगी।
गांवों की बुनियादी जरूरतों पर फोकस
उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जल संचयन, कृषि आधारित कार्य और भूजल स्तर सुधार को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे गांवों की बुनियादी जरूरतें पूरी होंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम
केंद्रीय मंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले मनरेगा जैसी योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार देखने को मिला था। नए बिल के लागू होने के बाद ऐसी गड़बड़ियों पर रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि राज्यों के सहयोग से योजना के सभी कार्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
ग्राम सभा को मिले अधिक अधिकार
मंत्री ने कहा कि नए बिल में ग्राम सभा को विशेष अधिकार दिए गए हैं। अब ग्राम सभा यह तय करेगी कि गांव में कौन से विकास कार्य जरूरी हैं और किनकी आवश्यकता नहीं है। इससे स्थानीय स्तर पर निर्णय प्रक्रिया मजबूत होगी और योजनाएं ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू होंगी।
गांव-गांव जाकर दी जाएगी जानकारी
कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि इस बिल की जानकारी और इसके लाभ ग्रामीण जनता तक पहुंचाने के लिए मंत्री और विधायक गांव-गांव जाएंगे। वे लोगों को योजना के फायदे बताएंगे और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का जवाब भी देंगे।उन्होंने कहा कि विकसित गांव ही विकसित भारत की नींव हैं, और इसी सोच के साथ सरकार ग्रामीण भारत के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पहुंचे बाबा रामदेव: बोले—वन नेशन, वन एजुकेशन और वन इलेक्शन जरूरी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को शिक्षा व्यवस्था, भारतीय संस्कृति, चुनाव प्रणाली और देश में चल रहे विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। गुरुकुल में नए भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देश को शिक्षा, चिकित्सा, भाषा और वैचारिक गुलामी से बाहर निकालने...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘खटाखट’ नहीं, खटारा मॉडल देकर चले गए

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के एक निजी होटल में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, नगरोटा के पूर्व विधायक अरूण मेहरा सहित भाजपा...

वंदे मातरम् के सम्मान पर अडिग भाजपा, जयराम बोले- जरूरत पड़ी, तो हाईकोर्ट जाएंगे

शिमला,संजू-:राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सियासी टकराव के बीच भाजपा विधायक दल ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कांग्रेस के खिलाफ जवाबी धरना दिया।नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने करीब डेढ़ घंटे तक चले धरने में...

त्योहारों से पहले महंगाई की मार, मिठाइयों के दाम बढ़ने की आशंका

अंबाला-त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली चीनी, घी और ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर अब...

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.