गुरुग्राम का अनमोल बाय रोड करेगा इंडिया टू ऑस्ट्रेलिया की यात्रा,जानिए कैसे पूरा होगा 11 देशों का सफर

भावना,गुरुग्राम(TSN): हर एक व्यक्ति का अपना एक सपना ओर लक्ष्य रहता हैं जिसे पाने के लिए व्यक्ति हर संभव प्रयास करता हैं। वैसे ही एक लक्ष्य दिल्ली से सटे गुरुग्राम के रहने वाले अनमोल जैसवाल का भी हैं। अनमोल जैसवाल बाय रोड पूरी दुनिया को घूमना चाहते है और पूरी दुनिया की संस्कृति को विडियो के जरिए भारत के लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। इसकी
शुरुवात भी अनमोल ने कर दी हैं। अभी जहां अनमोल ने इंडिया तो लंदन तक का सफर बाय रोड तय किया हैं और अब अनमोल गुरुग्राम से ऑस्ट्रेलिया का सफर तय करने वाले हैं। अनमोल अपनी पूरी यात्रा स्कॉर्पियो गाड़ी से करेंगे और अपने एक अन्य साथी के साथ वह गुरुग्राम से 22 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।
अनमोल का यह सफर 25 हजार किलोमीटर का होने वाला है जिसमें सिंगापुर तक का सफर ही 20 हजार किलोमीटर है और बाकी ऑस्ट्रेलिया का अलग से रहने वाला हैं। अनमोल को इस सफर को तय करने में 4 से 5 महीने का समय लगेगा जिसमें 11 देशों का सफर तय कर के वह ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे। अनमोल हाल ही में इंडिया टू लंडन का सफर भी बाय रोड तय कर चुके है जिसमें उन्होंने 30 देशों के साथ 21 हजार किलोमीटर का सफर तय किया। अनमोल की माने तो तब भी उन्होंने दूसरे देशों की संस्कृति को विडियो के जरिए भारत के सामने रखा था।
अनमोल की माने तो इंडिया टू ऑस्ट्रेलिया के इस सफर में 120 दिनों का 2 लोगों का खर्चा 40 लाख आएगा। अनमोल ने बताया की वह सफर में गाड़ी में नहीं सोते इसलिए वह हर देश में होटल लेते है जिसका खर्चा भी उसी में शामिल हैं। अनमोल के मुताबिक जब उन्होंने इंडिया टू लंदन का टूर किया था तब उन्हें ईरान जैसे देशों में भारतीय खाने की दिक्कत आई थी लेकिन वह अपने साथ इंडिया से रेडी टू ईट फूड ले कर गए थे जिसे उन्होंने होटल में रुक कर गर्म कर के खा लिया। अनमोल ने बताया की ज्यादातर देशों में भारतीय रेस्टोरेंट मिल ही जाते हैं। अनमोल ने बताया की वह ऑस्ट्रेलिया तक तो गाड़ी से जाएंगे और भारत वापसी वह फ्लाइट से करेंगे और गाड़ी शिपिंग के जरिए वापिस आएगी।
यह रहेगा पूरा रूट
अनमोल ने बताया की वह सबसे पहले भारत से नेपाल में प्रवेश करेंगे,फिर नेपाल से चीन,चीन से लाओस,लाओस से वियतनाम,फिर कंबोडिया,फिर थाईलैंड से मयनमार,फिर वापिस थाईलैंड,फिर थाईलैंड से मलेशिया,फिर सिंगापुर,फिर इंडोनेशिया और अंत में इंडोनेशिया से गाड़ी शिपिंग के जरिए  ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगी।अनमोल ने बताया की वह सबसे ज्यादा उत्साहित चीन में प्रवेश के लिए हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यमुनानगर में 4 अक्टूबर को किसान महापंचायत, 5 हजार किसानों के जुटने का दावा

यमुनानगर-:यमुनानगर में 4 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत ग्रुप की ओर से किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।महापंचायत की अगुवाई किसान नेता राकेश टिकैत करेंगे।संगठन का दावा है कि हरियाणा के अलग-अलग जिलों से करीब 5 हजार किसान इसमें शामिल होंगे।राकेश टिकैत के स्वागत के लिए करीब 200 ट्रैक्टरों की व्यवस्था की जा...

करनाल में गूंजा कबड्डी चैंपियन का नाम, गोल्ड मेडलिस्ट कप्तान सुनील मलिक का जोरदार स्वागत

करनाल-:एशियन गेम्स में ईरान को हराकर भारत को कबड्डी में गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान सुनील मलिक के करनाल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गोल्ड मेडल जीतकर लौटे सुनील मलिक की एक झलक पाने के लिए खेल प्रेमियों और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। फाइनल में पिछड़ने के बाद...

पर्यटन सीजन में मैक्लोडगंज हुआ पैक, ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस ने बढ़ाया पहरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:पर्यटन सीजन के आगाज के साथ ही जिला कांगड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है।मैक्लोडगंज,धर्मशाला,धर्मकोट और भागसू में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से निपटने...

चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा हमला,CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और देशद्रोह का केस चलाने की मांग

शिमला/संजू-:कांग्रेस के शिमला ग्रामीण अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।हिमराल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए बनी चयन समिति की संरचना और निर्वाचन आयुक्तों को मिले कानूनी संरक्षण पर...

कबड्डी खिलाड़ियों की प्राइज मनी पर सीएम से होगी बात,खिलाड़ियों की मांग पर फैसला लेंगे मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में राज्य स्तरीय जुडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।इस दौरान उन्होंने खेलों को युवाओं को नशे से दूर रखने का महत्वपूर्ण जरिया बताया। वहीं एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.