दिल्ली (एकता): दिल्लीवासियों को सावधान होने की जरूरत है। हवा में लोगों का सांस लेना कठिन हो रहा है। बता दें कि राजधानी में प्रदूषण के बढ़ते स्तर से राहत कीकोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। जिससे लोग अपने घरों में ही दुबके पड़े हैं। दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं के साथ पराली का धुआं भी आ रहा है। सीपीसीबी का कहना है कि दिल्ली में एक्यूआई कई क्षेत्रों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है।
जहांगीरपुरी में 428, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 404, द्वारका सेक्टर 8 में 403 एक्यूआई दर्ज किया गया। बुधवार को मुख्य सतही हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। हवाओं का बहाव कमजोर होने से प्रदूषण के स्तर में बढ़त का अनुमान है। गौरतलब है कि राजधानी में ठंडी हवाओं से पारा सामान्य से 2 डिग्री नीचे चला गया है। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
