फरीदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गर को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा

Faridabad, 25 January-: हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ और अनुभवी आईपीएस अधिकारी राजेश दुग्गर को गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर उनकी विशिष्ट सेवा और बहुमूल्य योगदान के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें पुलिस सेवा में उनके लगभग 32 वर्षों के निष्कलंक, साहसिक और उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।
राजेश दुग्गर ने 9 दिसंबर 1993 को हरियाणा पुलिस में अपनी सेवाएँ प्रारंभ की। लंबे समय तक सेवा देने के दौरान उन्होंने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और बेदाग छवि के कारण पुलिस विभाग में एक अलग पहचान बनाई। उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, वीआईपी सुरक्षा, संवेदनशील अपराधों की रोकथाम और चुनावी सुरक्षा जैसी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को सफलता पूर्वक निभाया गया।विभिन्न जिलों में उनकी सेवाओं की सराहना की जाती रही है। झज्जर और पलवल में पुलिस अधीक्षक रहते हुए उन्होंने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई की। इसके अलावा, रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर, पलवल, पानीपत और नूंह में एसपी/पुलिस कप्तान के रूप में कार्य करने के साथ-साथ गुरुग्राम में डीसीपी (अपराध) और फरीदाबाद पुलिस कमिश्नरेट में चार बार पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात रहे।
साहस और वीरता के क्षेत्र में उनके योगदान को विशेष मान्यता मिली। वर्ष 2008 में गुरुग्राम के उद्योग विहार क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त रहते हुए कुख्यात अपराधी राजीव उर्फ पोचू के साथ मुठभेड़ में उनके अद्वितीय साहस के लिए उन्हें स्वतंत्रता दिवस 2010 पर राष्ट्रपति का वीरता पुलिस पदक प्रदान किया गया। इसके अलावा, गणतंत्र दिवस 2014 पर उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया।
वर्ष 2024 में बल्लभगढ़ में डीसीपी पद पर रहते हुए उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली। इसके बाद उन्होंने संयुक्त पुलिस आयुक्त गुरुग्राम और राज्य अपराध शाखा में सेवाएँ दी। नवंबर 2024 से वे फरीदाबाद में संयुक्त पुलिस आयुक्त के रूप में तैनात हैं, जहां उनके पास शस्त्र लाइसेंसिंग अथॉरिटी और यातायात का अतिरिक्त कार्यभार भी है।फरीदाबाद पुलिस परिवार राजेश दुग्गर जैसे कर्मठ, निष्ठावान और साहसी अधिकारी पर गर्व महसूस करता है। उनके नेतृत्व और सेवा के अनुभव ने न केवल पुलिस विभाग को बल्कि समाज में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को भी मजबूत किया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सीमेंट के बढ़ते दामों पर सुधीर शर्मा ने घेरा सुक्खू सरकार, बोले- जनता में बढ़ रही नाराजगी

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में सीमेंट के बढ़ते दाम, एचपीटीडीसी कर्मचारियों के वेतन,निर्माण कार्यों और नगर निगम से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने सरकार पर गंभीरता से काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के बीच सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर निराशा...

सुक्खू के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- जुबान चलाने के बजाय काम करके दिखाए सरकार

हमीरपुर,अरविंद-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम केवल जुबान चलाना रह गया है,जबकि वे जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने और विकास कार्यों के लिए प्रयास करने...

सीएम सुक्खू ने हिमाचल भाजपा के सभी सांसदों की कौवों के साथ की तुलना

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के भाजपा सांसदों पर निशाना साधा। विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सांसद दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने हिमाचल...

भारतीय महिला कबड्डी टीम के जीतते ही खेतों में ही नाच पड़े भावना के पिता प्रेम सिंह और परिजन

मंडी/धर्मवीर-:एक तरफ एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी की टीम फाइनल मुकाबला जीतने के लिए मैदान में पसीना बहा रही थी तो दूसरी तरफ उसी टीम की होनहार खिलाड़ी भावना ठाकुर का परिवार खेलों में लहसुन की बीजाई के लिए पसीना बहा रहा था। भावना ठाकुर के परिवार के सभी सदस्य सुबह ही खेतों में...

मंत्रिमंडल विस्तार पर रजनी पाटिल का बड़ा बयान,बोलीं- CM की ओर से अभी नहीं आया प्रस्ताव

शिमला,संजू-:हिमाचल कांग्रेस मुख्यालय शिमला में लगातार दो दिनों तक चली संगठनात्मक बैठकों के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मंत्रिमंडल विस्तार,संगठन की स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से अभी तक कोई प्रस्ताव उनके सामने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.