रेल ट्रैक पर बच्चियों की जान बचाने वाले रीतिक चौहान को मिलेगा राज्यस्तरीय जीवनरक्षक सम्मान

Shimla, 25 January-:हिमाचल प्रदेश के सोलन में 8 अप्रैल 2024 को मानवता और साहस की मिसाल पेश करने वाले चौपाल के रीतिक चौहान दंटा को राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में जीवनरक्षक मेडल से सम्मानित किया जाएगा। शिमला में आयोजित होने वाले इस समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू संयुक्त रूप से उन्हें सम्मान प्रदान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राज्यस्तरीय सम्मान के लिए केवल रीतिक का ही चयन किया गया है।25 वर्षीय रीतिक शिमला जिले की तहसील चौपाल की ननाहर पंचायत के गागना गांव से ताल्लुक रखते हैं। हादसे के बाद वह अब कृत्रिम टांग के सहारे चल रहे हैं। इससे पहले 26 जनवरी को सोलन में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी द्वारा भी उन्हें उनके साहसिक कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
घटना के दिन बिलासपुर की रहने वाली दो बच्चियां शिमला-कालका रेल ट्रैक पर खड़ी थीं। सामने से आती ट्रेन को देखकर वे घबरा गईं और वहीं जड़ हो गईं। यह दृश्य देखते ही रीतिक बिना एक पल गंवाए दौड़े और दोनों बच्चियों को पटरी से बाहर की ओर धक्का देकर उनकी जान बचा ली। हालांकि, इस प्रयास में उनकी एक टांग ट्रेन की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां घुटने से नीचे तक उनकी टांग काटनी पड़ी।रीतिक ने बताया कि उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मान समारोह का निमंत्रण मिला है, लेकिन भारी हिमपात के कारण शिमला पहुंच पाना चुनौती बन सकता है। उनके गांव में ढाई से तीन फीट तक बर्फ जमी है, जिससे सड़कें और बिजली व्यवस्था ठप पड़ी हैं।हादसे से पहले रीतिक सोलन की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे, लेकिन अब वह नौकरी नहीं कर रहे हैं। बावजूद इसके, उनका साहस और निस्वार्थ भाव पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने को लेकर सीएम सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आरोप लगाने से पहले तथ्य रखें

गुरुग्राम-:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर चुनाव प्रक्रिया तथा संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। गुरुग्राम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सैनी ने कहा कि विपक्ष लगातार चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाकर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।मुख्यमंत्री ने...

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर जांच की मांग

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:सेक्टर-13 स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा और शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने पत्रकारवार्ता कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और प्रदेश सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच...

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली को कर दिया एक्सपोज – जयराम ठाकुर

शिमला-:रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के रामनगर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड सुना। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत, भारतीयता और...

अंबाला में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे

अंबाला।हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई।हादसे के वक्त बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 7 से 8 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। घटना...

संजौली टनल निर्माण पर लोगों का फूटा गुस्सा, मकानों में दरारों को लेकर शांति मार्च

शिमला-:संजौली क्षेत्र में अंडरग्राउंड टनल निर्माण के दौरान मकानों में आई दरारों को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।प्रभावित लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर संजौली टनल से संजौली चौक तक शांतिपूर्ण शांति मार्च निकाला।स्थानीय लोगों का कहना है कि टनल निर्माण के दायरे में शांति विहार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.