/ May 18, 2026

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Shimla, 30 November-:हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 30 जनवरी की रात से 2 फरवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान खासतौर पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 31 जनवरी और 1 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। 1 फरवरी को कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि मध्यम ऊंचाई और मैदानी जिलों में बारिश दर्ज की जा सकती है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।
सैकड़ों सड़कें अब भी बंद
मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जनवरी महीने में अब तक सामान्य से करीब 29 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। लगातार बदलते मौसम के कारण जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है।बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद प्रदेश में हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं। राज्य में अब भी तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत लगभग 652 सड़कें यातायात के लिए बंद पड़ी हैं। इसके अलावा 669 बिजली ट्रांसफार्मर और 147 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं, जिनकी बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा सड़कों को बहाल करने और बिजली-पानी की आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वालों और पर्यटकों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.