गुरुग्राम में 10 फरवरी से राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला, 30 राज्यों की झलकेगी संस्कृति

गुरुग्राम, 10 फरवरी-:गुरुग्राम की साइबर सिटी एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के सरस आजीविका मेले की मेजबानी के लिए तैयार है। यह मेला 10 फरवरी से 28 फरवरी तक सैक्टर-29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। मेले में देश के 30 राज्यों से आई स्वयं सहायता समूहों की करीब 900 महिलाएं अपने-अपने राज्यों की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी।
मेले में कुल 450 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें हस्तनिर्मित वस्तुओं के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों के लाइव फूड स्टॉल भी खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यहां आने वाले दर्शकों को एक ही स्थान पर मिनी भारत के दर्शन होंगे, जहां विविध संस्कृति, लोक कला और स्वादिष्ट व्यंजनों का अनुभव मिलेगा।मेले में आम जनता के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। सरस मेला प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक खुला रहेगा। इसके साथ ही मेले में बेबी केयर और बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मेले के दौरान 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो पूरे परिसर में सुरक्षा पर नजर रखेंगे।
केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित सरस मेला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मेले के दौरान महिलाओं के लिए रोजाना विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी, जिससे वे मार्केटिंग, ब्रांडिंग और बिक्री से जुड़ी नई तकनीकों को सीख सकें।
संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त प्रयासों से देशभर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत वर्तमान में 9.7 करोड़ महिलाएं जुड़ी हुई हैं और जल्द ही इस संख्या को 10 करोड़ के पार ले जाने का लक्ष्य है।सरकार का प्रयास है कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों से बैंकों का सहयोग भी बढ़ा है। स्वाति शर्मा ने बताया कि महिलाओं की आर्थिक उन्नति के कारण बैंकों का उन पर भरोसा बढ़ा है और कई राज्यों में एनपीए की दर दो प्रतिशत से भी कम है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय...

मानसून सत्र के पहले दिन रोजगार पर संग्राम, भाजपा का प्रदर्शन.

शिमला,संजू-:शिमला में 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने...

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

हमीरपुर,अरविंद-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने...

नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, जल्द मंजूरी के लिए राज्यपाल से मिलेगी गुहार

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि के करीब 20 हजार मामले लंबे समय से लंबित हैं।इन मामलों को मंजूरी दिलाने के लिए जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।उनका कहना है कि नौतोड़ का लाभ उन लोगों को मिलना है,जिनके पास 20 बीघा से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.