सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने की प्रक्रिया तेज, शिक्षकों के पदोन्नति अधिकार सुरक्षित रहेंगे: सीएम

शिमला, 13 फरवरी-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि सीबीएसई से संबद्ध किए जा रहे सरकारी स्कूलों में चयनित शिक्षकों का उनके मूल कैडर में अधिकार (लियन) सुरक्षित रखा जाए, ताकि उनके पदोन्नति के अवसरों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
आज यहां शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र से 140 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में 99 स्कूलों को संबद्धता प्रदान की जा चुकी है, जबकि शेष स्कूलों के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने इन स्कूलों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति के लिए सेवा शर्तों में आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए। शेष सेवा अवधि की अनिवार्यता को तीन वर्ष से घटाकर दो वर्ष करने का निर्णय भी लिया गया है, ताकि योग्य अधिकारियों की नियुक्ति सुगम हो सके। उन्होंने कहा कि सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों का अलग लोगो और निर्धारित वर्दी रंग योजना होगी, जिससे उनकी विशिष्ट पहचान स्थापित की जा सके।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वे स्वयं इन स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रगति की नियमित समीक्षा करेंगे। साथ ही, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।बैठक में ‘नो मोबाइल फोन नीति’ के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई, जिसे एक मार्च से लागू किया जाना है। मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।बैठक में शिक्षा सचिव राकेश कंवर, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान राजेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास हरियाणा -:मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक, एकता और सार्वभौमिकता के सात सूत्रीय सिंद्धात पर हरियाण शाखा भारतीय रेडक्रास सोसायटी जनसेवा में अग्रणी पंक्ति में खड़ी है। हरियाणा शाखा जनसेवा में महज आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि...

पोरिवर्तन से असंतोष तक: तृणमूल कांग्रेस की गिरती पकड़ की कहानी

चंडीगढ़-:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  एक बार फिर यह संकेत दे गए कि राज्य की राजनीति में सत्ता परिवर्तन अक्सर सिर्फ सरकार बदलने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह एक पूरे राजनीतिक दौर के अंत और नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बन जाता है। वर्ष 1977 में वाम मोरचा का उभार और 2011 में ममता...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.