केंद्र के 4 श्रम कोड के खिलाफ सड़कों पर उतरे मजदूर और किसान संगठन

मंडी, धर्मवीर-:केंद्र सरकार द्वारा गत वर्ष लागू किए चार नए श्रम कोड के विरोध में मजदूर और किसान संगठनों के राष्ट्रीय आहवान पर आज देश भर में धरना प्रदर्शन किए गए। इसी कड़ी में मंडी जिला मुख्यालय पर भी विरोध प्रदर्शन और रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
हिमाचल प्रदेश मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर और सीटू के जिला सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार श्रम कोड पूरी तरह से मजदूर विरोधी हैं। इन्हें तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाना चाहिए। मजदूरों को 30000 न्यूनतम वेतन दिया जाना चाहिए। आंगनवाड़ी, मिड डे मील व अन्य योजना कर्मियों को नियमित करके उन्हें सरकारी कर्मचारी की सुविधा दी जाए। इन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर इनकी मांगों को नहीं माना गया तो फिर आने वाले समय में अनिश्चितकालीन की जाएगी।

इस विरोध प्रदर्शन में बहुत से अस्थाई कर्मियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर अपनी मांग भी सरकार से रखी। जिसमें ग्रेच्युटी को लागू और मनरेगा को बहाल करके, सार्वजनिक क्षेत्र का विनिवेश बंद, सार्वजनिक सेवाओं का व्यापारीकरण और निजीकरण बंद किया जाए। आउटसोर्स, ठेका, कैजुअल, सेवा मित्र, मल्टी टास्क मजदूरों के रेगुलर रोजगार हेतु नीति बनाई जाए। मजदूरों की 12 घंटे की ड्यूटी, फिक्स टर्म रोजगार व महिलाओं को रात्रि शिफ्ट ड्यूटी के आदेश वापस लिए जाएं। स्मार्ट मीटर योजना वापस लो बिजली का निजीकरण बंद करो। 102 और 108 कर्मियों को नियमित किया जाए। स्ट्रीट वेंडर एक्ट को लागू करो।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बादलों ने दी लू से राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी; छबीलों से मिल रहा सुकून

अंबाला-:अंबाला में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।बादल छाने और हल्की बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी और लू से काफी राहत मिली है।जहां कुछ दिन पहले तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब यह 36 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है।हालांकि उमस...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जाल में फंसाकर 8.75 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

कैथल-:सोशल मीडिया पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती करने और भारत आने के बहाने एक वरिष्ठ नागरिक से 8.75 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कैथल साइबर क्राइम थाना ने भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने इस मामले में दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस जांच के अनुसार फरवरी 2025...

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार, विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार ने पहुंचकर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और विशेष पूजा-अर्चना की।इस दौरान मुख्यमंत्री की माता हरपाल कौर तथा उनकी पत्नी डॉ.गुरप्रीत कौर ने श्रद्धा भाव से मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर प्रदेश और परिवार की सुख-समृद्धि...

जेपी नड्डा प्रदेश हितों की पैरवी करने में रहे कमजोर, जनता को नहीं मिला डबल इंजन का लाभ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लंबे समय बाद अपने गृह प्रदेश हिमाचल की याद आई है।उन्होंने कहा कि नड्डा को राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल प्रदेश के हितों और अधिकारों की मजबूती से पैरवी करनी...

महाराणा प्रताप जयंती पर फिर उठी स्वर्ण आयोग के गठन की मांग

मंडी,धर्मवीर-:महाराण प्रताप जयंती पर छोटी काशी मंडी के सेरी मंच पर हिमाचल प्रदेश राजपूत महासभा द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयोजक बचन सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इसके अलावा समारोह में ब्राह्मण सभा,महाजन सभा,खत्री सभा, आहलुवालिया सभा,सिक्ख संगत और राजपूत सभा की अन्य इकाईयों से आए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.