/ Oct 13, 2026

आरटीआई पर सख्ती: जवाब न देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन और पेंशन से होगी मासिक कटौती

मोनिका रावत, चंडीगढ़ -:सूचना का अधिकार कानून के तहत जानकारी उपलब्ध न कराने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। अब ऐसे मामलों में लगाए गए जुर्माने की राशि संबंधित अधिकारियों के वेतन और सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन से हर महीने निर्धारित किस्तों में वसूली जाएगी। लंबे समय से लंबित दंड की वसूली सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों या कर्मचारियों पर राज्य सूचना आयोग द्वारा दंड लगाया गया है और जिन्होंने अब तक राशि जमा नहीं कराई है, उनके खिलाफ नियमित कटौती की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। प्रथम श्रेणी के अधिकारियों के वेतन से 10,000 रुपये प्रतिमाह, द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों से 7,000 रुपये और तृतीय श्रेणी कर्मचारियों से 4,000 रुपये प्रति माह की दर से राशि काटी जाएगी। सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के मामले में उनकी पेंशन से क्रमशः 5,000 रुपये, 3,500 रुपये और 2,000 रुपये प्रतिमाह की कटौती की जाएगी।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों और निगमों के प्रमुखों, मंडल आयुक्तों तथा उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दंड की समयबद्ध वसूली सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संबंधित विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारी (डीडीओ) वेतन या पेंशन से मासिक कटौती करेंगे और इसकी निगरानी विभागाध्यक्ष स्वयं करेंगे।सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 20(1) के तहत यदि कोई राज्य जन सूचना अधिकारी निर्धारित समयसीमा में सूचना उपलब्ध नहीं कराता है, तो उस पर प्रति दिन 250 रुपये की दर से अधिकतम 25,000 रुपये तक का दंड लगाया जा सकता है। विभिन्न विभागों से जुड़े कई मामलों में दंड की बड़ी राशि अब तक लंबित है। बताया जा रहा है कि कुल लंबित राशि करोड़ों रुपये में पहुंच चुकी है, जिसे वसूलने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है।
सरकार ने यह भी राहत दी है कि एकमुश्त बड़ी रकम वसूलने के बजाय मासिक किस्तों में कटौती की जाएगी, ताकि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर अचानक आर्थिक बोझ न पड़े। यह कटौती तब तक जारी रहेगी जब तक पूरी बकाया राशि वसूल नहीं हो जाती।निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी दंडित अधिकारी का निधन हो चुका है, तो उसके खिलाफ लगाया गया दंड माफ माना जाएगा और परिवार से किसी प्रकार की वसूली नहीं की जाएगी। सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि वसूली की प्रगति रिपोर्ट नियमित अंतराल पर राज्य सूचना आयोग को भेजी जाए।
सरपंचों के मानदेय से भी होगी कटौती
ग्राम पंचायतों से जुड़े मामलों में भी सख्त कदम उठाए गए हैं। कार्यरत सरपंचों पर लगाए गए दंड की राशि उनके मानदेय से 3,000 रुपये प्रतिमाह की दर से वसूल की जाएगी। यदि कोई पूर्व सरपंच स्वेच्छा से दंड राशि जमा नहीं करता है, तो संबंधित मामला जिला प्रशासन को भेजा जाएगा, जहां लागू राजस्व कानूनों या वैकल्पिक विवाद निवारण तंत्र के माध्यम से वसूली की कार्रवाई की जाएगी।सरकार का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य पारदर्शिता को मजबूत करना और सूचना के अधिकार कानून को प्रभावी ढंग से लागू करना है। अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सूचना उपलब्ध कराने में लापरवाही अब आर्थिक दंड के रूप में सीधे उनकी आय पर असर डालेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.