अडीप योजना के दिव्यांगजनों के लिए आयोजित हुआ कैंप,पूरी की गई पंजीकरण की प्रक्रिया

भावना,अंबाला(TSN): लोगों को सरकारी स्कीम का फायदा मिल सके इसके लिए सरकार अनेक तरह के योजनाएं चलाती रहती है और लोग उनका फायदा भी उठा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को सरकार की अडीप योजना के तहत रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से दिव्यांगजनों के लिए अंबाला कैंट एसडीएम ऑफिस में कैंप का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में दिव्यांग आए। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला कैंट एसडीएम सितेंदर सिवाच ने कहा कि आज दिव्यांजनों के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से कैंप का आयोजन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जो जो भी विशेष आवश्यकताएं है उनको चिन्हित किया जा रहा है और उसके बाद उनको ये उपकरण उपलब्ध करवाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये कैंप रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से लगाया जा रहा है और इसमें विशेष ध्यान रखा जा रहा है की दिव्यांग को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी जो जरूरतें है उनको पूरा किया जा सके।
रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि अंबाला कैंट में रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से अंबाला उपायुक्त की अध्यक्षता में दिव्यांगजनों के जांच शिविर लगाया गया जिसमें कान की मशीन,तिपहिया साइकिल,व्हीलचेयर, मोटर साइकिल वितरण करने के लिए असेसमेंट कैंप लगाया गया। उन्होंने कहा की भारत सरकार की ओर से ये सारा सामान हमारे पास आ जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां जहां ये कैंप लगाए जा रहे है वहां इनको वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा की जिला रेड क्रॉस सोसाइटी का प्रयास है कि अगर किसी दिव्यांग का कोई डॉक्यूमेंट कम है जैसे इस उपकरण के लिए चार डॉक्यूमेंट जरूरी है जैसे आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र , विकलांगता कार्ड, यूरी आई कार्ड। उन्होंने कहा की यूरी आई कार्ड ज्यादातर लोगों के पास नहीं हैं, उसके लिए प्रशासन ने स्पेशल कंप्यूटर ऑपरेटर यहां पर बिठाया है ताकि यूरी आई कार्ड देकर लोगों को सारी फॉर्मेलटी पूरी कर अधिक से अधिक उपकरण लोगों को दे सकें।
उन्होंने कहा कि बीते कल  हमारा अंबाला सब डिवीजन में कैंप था जिसमें हमने 75 लोगों को रिजिस्टर किया है और मुझे नहीं लगता की कोई व्यक्ति बिना असेसमेंट के गया हैं। उन्होंने कहा कि कल दो लोगों का यूरी आई कार्ड न होने के कारण आज उनको यहां बुलाया गया हैं। वहीं रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यक्रम अधिकारी की ओर से लोगों से अपील भी की गई की ज्यादा से ज्यादा लोग इस कैंप का फायदा उठाएं और उन्होंने सभी सरपंचों, एमसी से भी अपील करते हुए कहा कि उनके इलाके में जो भी दिव्यांग है उनको इसके बारे में बताए और कैंप में भेजे। वहीं रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से लगाए गए कैंप में आए दिव्यांगजनों ने सरकार की इस स्कीम की काफी सराहना की। साथ ही रेड क्रॉस सोसाइटी और अंबाला जिला प्रशासन की भी जमकर तारीफ की।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में मानसून सक्रिय, 23 अगस्त के बाद बारिश में कमी के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल बनी हुई है।प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई है।निचले मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई,जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।बिलासपुर,हमीरपुर और सोलन में सबसे अधिक बारिश हुई,जहां करीब...

कांग्रेस में ‘जयचंद’ और ‘स्लीपर सेल’ हावी: अपनी ही पार्टी पर क्यूं बरसे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-:राजीव भवन शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदिवासी/अनुसूचित जनजाति विभाग के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति उस समय गरमा गई, जब राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने संगठन के भीतर चल रही कथित गुटबाजी और नियुक्तियों को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की। कार्यक्रम में लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा...

कांग्रेस की गुटबाजी फिर उजागर, ठियोग विवाद से 2027 की टिकट जंग के संकेत : भाजपा

शिमला-:भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने हिमाचल कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आज एकजुट राजनीतिक दल के बजाय अलग-अलग गुटों में बंटी हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का ध्यान जनता की समस्याओं से अधिक आपसी राजनीतिक वर्चस्व और आगामी विधानसभा चुनाव...

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से, 10 बैठकों में उठेंगे जनता से जुड़े 1036 सवाल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू होगा और 3 सितंबर तक चलेगा।सत्र के दौरान कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी।विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि मानसून सत्र के लिए विधायकों की ओर से कुल 1036 सवाल प्राप्त हुए हैं।इनमें 787 तारांकित और 249 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं।सभी...

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के अधिकारियों की कटौती वाले बयान पर कसा तंज

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें सीएम ने एक बार फिर प्रदेश में आईएएस,आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या में कटौती करने की बात कही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार गजब की है जो यूपीएससी से क्वालिफाई नए अधिकारियों को लेने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.