/ Jun 15, 2026

हरियाणा में बनने जा रही है IAS-IPS की खूबसूरत जोड़ी… दोनों कपल की जोश, जुनून और जज्बे की पढ़ें कहानी

हरियाणा (एकता): देशभर में कई IAS-IPS की जोड़ी कपल के रूप में फेमस हैं। खास बात यह है कि अब इसमें एक और जोड़ी का नाम जुड़ रहा है। जिसका सब लोग इंतजार कर रहे हैं। ये कपल एक-दूसरे के साथ जल्द ही शादी के बंधन  में बंधने जा रहे हैं। आपको बता दें कि यह जोड़ी हरियाणा कैडर के आईपीएस आयुष यादव और आईएएस अंकिता पंवार की है। दोनों ने सगाई कर ली है। दोनों कपल की कहानी काफी दिलचस्प है।


अंकिता पंवार ने छोड़ी थी 22 लाख की नौकरी

जानकारी के मुताबिक आईएएस अंकिता पंवार जींद के गोसाईं गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़, आईआईटी रूड़की से की। हैरानी की बात यह है कि जब अंकिता को आईआईटी से कैंपस प्लेसमेंट में 22 लाख के पैकेज पर नौकरी का सुनहरा मौका मिला तो उन्होंने यह चाहे हाथ से नहीं निकलने दिया लेकिन 2 साल बाद लाखों की नौकरी छोड़ दी। इतना ही नहीं वह सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गई। जब उन्होंने यूपीएससी 2020 की परीक्षा क्लिर की तो उन्हें आईएएस पोस्ट नहीं मिल पाई। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 2022 में AIR 28 हासिल करते हुए आईएएस की पोस्ट हासिल की।


ऐसे हासिल किया आयुष यादव ने आईपीएस का पद

दूसरी ओर अंकिता के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले आयुष यादव नारनौल जिले के पास स्थित ठाठवाड़ी के रहने वाले हैं। छोटी सी उम्र में ही उनके ऊपर काफी जिम्मेदारियां पड़ गई थी। आयुष ने एनआईटी कुरूक्षेत्र से इलेक्ट्रॉनिक्स कम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग पूरी की। इसके बाद वह सिविल सर्विसेज की तैयारी करने लगे। उन्होंने साल 2019 में हरियाणा पीसीएस की परीक्षा पास की। उन्होंने साल 2020 की परीक्षा में 550वीं रैंक हासिल कर DANICS में सेलेक्शन पाया। 2021 की यूपीएससी परीक्षा में 430वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बने। दोनों की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए लेकिन हिम्मत न हारते हुए दोनों ने शानदार पद हासिल किए। हर कोई उनके जज्बे को सलाम करता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

संजौली स्कूल हत्याकांड: सुरक्षाकर्मी ने बताई वारदात की पूरी कहानी, चंद सेकेंड में बरसाईं गोलियां

शिमला,संजू-:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की दिनदहाड़े हुई हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के दौरान स्कूल परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी यशपाल ने पुलिस को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।उनके अनुसार,दो नकाबपोश युवक अचानक स्कूल के पास...

डंपिंग जोन के विरोध में शाहाबाद-बराड़ा रोड पर किसानों और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, विधायक रामकरण काला ने दिया समर्थन

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:शाहाबाद में डंपिंग जोन को लेकर चल रहा विवाद अब और तेज हो गया है।लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे स्थानीय लोगों और किसानों ने रविवार को महापंचायत के बाद शाहाबाद-बराड़ा रोड पर सांकेतिक जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डंपिंग जोन के कारण...

कांग्रेस SIR अभियान पर रखेगी कड़ी नजर, पात्र मतदाताओं का वोट नहीं कटने देंगे : अशोक अरोड़ा

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने तथा वोटर सूची में...

हिमाचल में सिंगल ईंजन की सरकार, तभी नहीं हो रहा प्रदेश का विकास मंडी में बोले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में सिंगल ईंजन की सरकार काम कर रही है।यही कारण है कि यहां का विकास नहीं हो पा रहा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि वे बीते 6 वर्षों उत्तराखंड के प्रभारी हैं। उत्तराखंड और...

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.