टोल टैक्स बढ़ोतरी पर हिमाचल में घमासान, व्यापारियों–उद्योगपतियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 1 अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ाने के फैसले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। एक ओर जहां पड़ोसी राज्यों में भी इसी तरह के फैसलों पर चर्चा शुरू हो गई है, वहीं अब हिमाचल के भीतर ही इस निर्णय का विरोध तेज हो गया है।सीमावर्ती इलाकों के लोगों और ट्रांसपोर्टरों के बाद अब व्यापार मंडल और उद्योग संघ भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आए हैं।
ऊना के मैहतपुर में हुई संयुक्त बैठक में व्यापारियों और उद्योगपतियों ने टोल टैक्स वृद्धि को जनहित, व्यापार और उद्योग के खिलाफ बताया। उनका कहना है कि इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा, क्योंकि दूसरे राज्यों से आने वाले ग्राहक कम हो सकते हैं।उद्योग संघ के प्रतिनिधियों ने भी चेतावनी दी कि टोल बढ़ने से उत्पादन लागत बढ़ेगी, जिसका असर सीधे तौर पर महंगाई पर पड़ेगा और आम लोगों को इसकी मार झेलनी पड़ेगी।व्यापार मंडल और उद्योग संघ ने सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर मांग नहीं मानी गई, तो 31 मार्च को मैहतपुर बॉर्डर पर बाजार बंद कर संयुक्त धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।इसके अलावा, उन्होंने बीजेपी के विधायकों, विपक्ष के नेता और सांसद को पत्र लिखकर संसद में एंट्री टैक्स का मुद्दा उठाने की भी मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

हिमाचल बोर्ड प्लस-टू रिज़ल्ट घोषित , 92.02% छात्र सफल, बेटियों का रहा दबदबा

धर्मशाला, राहुल -: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 में आयोजित प्लस-टू परीक्षा का परिणाम सोमवार को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान परिणाम जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 81,417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 छात्र सफल...

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.