ट्रेन से कुरुक्षेत्र पहुंचे गुजरात के राज्यपाल, साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -: गुजरात के राज्यपाल
आचार्य देवव्रत  ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए अहमदाबाद से दिल्ली और फिर दिल्ली से कुरुक्षेत्र तक रेल यात्रा की। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने गुरुकुल तक का सफर साइकिल से तय किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और सादा जीवन अपनाने का संदेश दिया।
राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक परिस्थितियां चिंताजनक बनी हुई हैं। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईरान, अमेरिका तथा इजरायल के बीच बढ़ते विवाद का असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्टेट ऑफ हार्मुज प्रभावित होने के कारण भारत के तेल आयात पर भी दबाव बढ़ा है। ऐसे समय में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह ईंधन की बचत करे और अनावश्यक तेल खपत को कम करने में सहयोग दे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  लगातार देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। यदि देशवासी स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करें, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और विदेशी मुद्रा की बचत भी संभव हो सकेगी।राज्यपाल ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से यह संकल्प लिया है कि जब तक तेल संकट सामान्य नहीं हो जाता, तब तक वे हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर का उपयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी अधिकांश यात्राएं अब रेल, बस और साइकिल के माध्यम से ही होंगी। साथ ही वे तीन से अधिक वाहनों के काफिले का प्रयोग भी नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र की यह यात्रा भी पूरी तरह रेल मार्ग से की गई है और वापसी भी ट्रेन से ही होगी।उन्होंने कहा कि गुजरात के गांवों के दौरे के दौरान वे सरकारी स्कूलों में रात्रि विश्राम करते हैं तथा अनुसूचित जाति और जनजाति परिवारों के साथ भोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। इसके अलावा उन्होंने राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को भी सप्ताह में एक दिन निजी वाहनों का उपयोग न करने और साइकिल व सार्वजनिक परिवहन अपनाने का आग्रह किया है।राज्यपाल ने कहा कि यदि सभी नागरिक मिलकर ईंधन बचत, स्वदेशी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करें, तो देश जल्द ही हर संकट का मजबूती से सामना कर सकेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय...

मानसून सत्र के पहले दिन रोजगार पर संग्राम, भाजपा का प्रदर्शन.

शिमला,संजू-:शिमला में 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने...

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

हमीरपुर,अरविंद-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने...

नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, जल्द मंजूरी के लिए राज्यपाल से मिलेगी गुहार

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि के करीब 20 हजार मामले लंबे समय से लंबित हैं।इन मामलों को मंजूरी दिलाने के लिए जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।उनका कहना है कि नौतोड़ का लाभ उन लोगों को मिलना है,जिनके पास 20 बीघा से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.