/ Sep 02, 2026

Turban Traveler के नाम से मशहूर इस शख्स ने हॉबी को बनाया Passion, गाड़ी से 30 देशों की यात्रा कर पहुंचे थे London

दिल्ली (एकता): कहते हैं कि अपने शौक को अपना Passion बनाना चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो वह जीवन में सफलता की बुलंदियों को छूता हैं। किसी को घूमने का शौक, शॉपिंग, किसी चीज़ को अलग करके दिखाने का शौक होता है। लेकिन बहुत कम लोग ही अपनी हॉबी को पूरा करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल जिस उम्र में लोग घर बैठकर आराम करते हैं, उस उम्र में दिल्ली के रहने वाले Turban Traveler नाम से मशहूर अमरजीत सिंह चावला 87 देशों की सैर कर चुके हैं। इनमें से 47 देशों की सैर तो वह अपनी गाड़ी से ही कर चुके हैं।

उन्होंने अपनी Fortuner गाड़ी में काफी सफर किया है। उनकी गाड़ी की एक झलक सबको अपना दीवाना बना देती है। वह इतने देशों में यात्रा कर चुके हैं कि उनकी गाड़ी और वह काफी मशहूर हो गए हैं। लोग अब तो उन्हें दूर से ही देखकर पहचान जाते हैं। खास बात यह है कि इस बार वह अपनी पत्नी को भी एक खास वर्ल्ड टूर पर लेकर जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने आनंदपुर साहिब में माथा टेका और फिर से विदेश के सफर पर निकल गए।

इनका लक्ष्य 7 के 7 महाद्वीपों में घूमना है। वह सफर में अपने साथ कपड़े और खाने का सामान लेकर चलते हैं। क्योंकि वह शाकाहारी हैं, इसलिए इन्हें भोजन की दिक्कत होती है। वह अलग-अलग 7 के 7 महाद्वीप में जाकर भारत का झंडा फहराएंगे।

मीडिया सूत्रों के अनुसार अमर जीत सिंह चावला पेशे से एक कपड़े के व्यापारी हैं। उन्होंने अपनी हॉबी को ही Passion बना लिया। आज वह दुनियाभर में इतने मशहूर हैं कि उन्हें हर कोई जानता है। आपको बता दें कि Turban Traveler अकसर काम के सिलसिले में इधर-उधर विदेश या कहीं और जाते थे तो उन्हें लगता था कि यह जिंदगी काफी अच्छी है। बस फिर क्या…इन्होंने अपना बिजनेस अपने बेटे को थमाया और उसके बाद अपनी गाड़ी में ही टूर पर निकल गए।

63 साल के अमरजीत सिंह ने 2018 में अपनी गाड़ी पर विदेश के टूर के प्लान बनाए और वो दिल्ली से लंदन निकल पड़े। वह अब तक 40 हजार से ज्यादा किलोमीटर कवर कर चुके हैं। खास बात यह है कि वह 30 देशों को पार करके वहां पर पहुंचे। रूस, एस्टोनिया, लातविया, फिनलैंड, स्वीडन, नॉर्वे, डेनमार्क , नेपाल, चीन, तिब्बत, कार्गिस्तान, उज़्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, चेक रिपब्लिक , हंगरी, पोलैंड, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया, स्विजरलैंड, इटली, स्पेन, पुर्तगाल, फ्रांस और लंदन पहुंचे। इन्होंने ये यात्रा 7 जनवरी 2019 को पूरी कर ली थी। इतना ही नहीं वह अपनी यात्रा को ऐसे ही बरकरार रखना चाहते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ की तर्ज पर हिमाचल में बसेगा ‘हिम चंडीगढ़’, 9 किमी रिवरफ्रंट से बदलेगी तस्वीर

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में बढ़ते शहरीकरण और आबादी के दबाव को देखते हुए सरकार अब चंडीगढ़ की तर्ज पर एक नया नियोजित शहर विकसित करने की तैयारी में है।इस प्रस्तावित शहर को ‘हिम चंडीगढ़’ नाम दिया गया है। नगर एवं ग्राम नियोजन (TCP) मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश की भविष्य की शहरी जरूरतों...

हिमाचल में लॉटरी पर सियासी संग्राम, जयराम ठाकुर बोले- नई पीढ़ी को बर्बाद करेगा सरकार का फैसला

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लॉटरी शुरू करने के सरकार के फैसले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लॉटरी के फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग...

मंडी में बनेगी उत्तरी भारत की पहली ओवरहेड एलिवेटेड रोटरी, बिना रुके दौड़ेंगे वाहन

मंडी/धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई की ओर से कई ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है,जो आने वाले समय में प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई दिशा देंगे।मंडी के बिंद्रावणी में बन रही ओवरहेड एलिवेटेड रोटरी भी इन्हीं महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। दावा किया जा रहा है कि यह...

एक से श्रेष्ठ’ के 650 केंद्रों ने बदली 12 हजार बच्चों की तस्वीर: राज्यपाल और अनुराग ठाकुर ने मनाया पांच वर्ष का सफर

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को ऊना स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र में ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश में संचालित 650 शिक्षा केंद्रों की उपलब्धि और इनके माध्यम से हजारों जरूरतमंद बच्चों...

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.