नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी विरोध, हमीरपुर में धरना देकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

हमीरपुर,अरविंद-: नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन आयोजित किए।इसी कड़ी में हमीरपुर के गांधी चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने देश के युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है और केंद्र सरकार इस गंभीर मुद्दे पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। साथ ही मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। पार्टी नेताओं का कहना था कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही गड़बड़ियों की नैतिक जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री को लेनी चाहिए।धरना-प्रदर्शन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने तथा दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों का विश्वास परीक्षा प्रणाली पर टिका होता है, लेकिन बार-बार सामने आ रहे ऐसे मामले इस विश्वास को कमजोर कर रहे हैं।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा, हिमाचल कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, पूर्व विधायक अनिता वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, जिला एससी कांग्रेस सेल के अध्यक्ष होशियार सिंह सहित विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस इकाइयों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों ने युवाओं के बीच निराशा का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है और इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में धरने आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया है।
वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा ने कहा कि देश के युवा स्वयं पेपर लीक जैसे मामलों को उजागर कर रहे हैं और सरकार की विफलताओं को सामने ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि लाखों छात्रों की चिंता का विषय बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाएं देश की शिक्षा व्यवस्था की साख को नुकसान पहुंचा रही हैं। डॉ. वर्मा ने कहा कि लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के कारण कई छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं, जिसके गंभीर सामाजिक प्रभाव भी देखने को मिल रहे हैं।पूर्व विधायक एवं पूर्व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिता वर्मा ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल नीट ही नहीं, बल्कि अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि परीक्षा संचालन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता पड़ रही है तो यह व्यवस्था की कमजोरियों को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि पहले ऐसी परिस्थितियों में जवाबदेही तय होती थी, लेकिन वर्तमान में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा, जो चिंताजनक है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर का सरकार पर निशाना, बोले- विकास के लिए दिल्ली जाता था, कुर्सी बचाने नहीं

हमीरपुर,अरविंद-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चौरी में आयोजित पंचायती राज प्रतिनिधि सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हुए सड़क निर्माण कार्यों का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में करीब...

पेपर लीक से SIR तक… कुमारी शैलजा ने केंद्र पर साधा निशाना, युवाओं के मुद्दों पर उठाए सवाल

सिरसा,विजय कुमार-:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए जाने के बाद अब सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी केंद्र सरकार को घेरा है। सिरसा दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में शैलजा ने पेपर लीक,शिक्षा व्यवस्था,रोजगार,मतदाता सूची और UPI से जुड़े मुद्दों पर सरकार से सवाल...

पंजाब में पगड़ी पहनने पर उठे सवालों का कंवरपाल गुर्जर ने दिया जवाब, बोले- पगड़ी सम्मान का प्रतीक

यमुनानगर,परवेज़ खान-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब में पगड़ी पहनकर चुनाव प्रचार करने को लेकर उठ रहे सियासी सवालों के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने विपक्ष पर पलटवार किया है।उन्होंने मुख्यमंत्री के पगड़ी पहनने का बचाव करते हुए कहा कि पगड़ी सम्मान और गौरव का प्रतीक है।ऐसे में मुख्यमंत्री अगर पंजाब...

श्री नैना देवी जी में रविवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही पंजाब,हिमाचल प्रदेश,हरियाणा,दिल्ली,उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर प्रशासन के अनुसार,रविवार को करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता श्री नैना देवी जी के दर्शन कर परिवार...

पिहोवा में गुरप्रीत हत्याकांड को लेकर आक्रोश, 8 घंटे तक शव रखकर लगाया जाम

पिहोवा,गुरदीप सिंह गुजराल-:पिहोवा में गुरप्रीत सिंह हत्याकांड को लेकर शनिवार देर रात परिजनों और लोगों का आक्रोश देखने को मिला। हत्या के करीब छह दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने मृतक का शव पिहोवा चौक पर रखकर जाम लगा दिया। करीब आठ घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.