/ Jun 02, 2026

प्रतिबंधित मार्ग पर पुलिस की सख्ती के खिलाफ सड़कों पर उतरे अधिवक्ता, सचिवालय के बाहर किया चक्का जाम

शिमला, संजू -:राजधानी शिमला में प्रतिबंधित मार्गों पर पुलिस की ओर से की जा रही सख्ती के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। सैकड़ों अधिवक्ताओं ने पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी बात रखने का प्रयास किया, लेकिन मुलाकात नहीं होने पर उन्होंने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और कुछ समय के लिए चक्का जाम कर दिया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।अधिवक्ता सीएस ठाकुर का  कहना था कि शहर के प्रतिबंधित मार्गों पर पुलिस द्वारा हाल ही में की जा रही सख्ती के कारण उन्हें न्यायालय पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि वर्षों से उनकी गाड़ियां प्रतिबंधित मार्गों से होकर हाईकोर्ट तक जाती रही हैं और कभी इस प्रकार की रोक-टोक नहीं की गई।लेकिन अब पुलिस द्वारा छोटा शिमला से हाईकोर्ट की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों को रोका जा रहा है, जिससे उन्हें वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ रहा है। काट रोड सहित अन्य वैकल्पिक मार्गों पर अक्सर भारी जाम लगा रहता है। ऐसे में उन्हें अदालत पहुंचने में काफी समय लग जाता है, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।उनका कहना है कि अधिवक्ताओं का पेशा समयबद्ध होता है और अदालत में निर्धारित समय पर उपस्थित होना आवश्यक होता है।पुलिस की नई व्यवस्था के कारण उनके कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।अधिवक्ताओं ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि अधिवक्ताओं को प्रतिबंधित मार्गों पर पहले की तरह आवाजाही की अनुमति दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।वहीं सचिवालय के बाहर हुए चक्का जाम के कारण आम नागरिकों, कर्मचारियों और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात बाधित होने से कई वाहन लंबे समय तक सड़क पर फंसे रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

थौना वार्ड रिकाउंटिग विवाद : एसडीएम और पुलिस पर कई आरोपों के साथ डीसी मंडी के पास पहुंचे विधायक व जिला परिषद प्रत्याशी

मंडी ,धर्मवीर-: 31 मई की रात को मंडी जिला के सरकारघाट में जिला परिषद के थौना वार्ड-29 में मतगणना को लेकर उपजा विवाद अब डीसी मंडी के दरबार पहुंच गया है। मंगलवार को कई आरोपों के साथ भाजपा समर्थित प्रत्याशी रजनी को साथ लेकर डीसी मंडी से मुलाकात करने पहुंचे सरकाघाट विधायक दिलीप ठाकुर ने...

एसपीयू में प्रवेश परीक्षाओं का आगाज, 14 पाठ्यक्रमों की 600 सीटों के लिए 2600 अभ्यर्थी मैदान में

मंडी, धर्मवीर-:सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय और इसके संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित 14 विभिन्न पाठ्यक्रमों की करीब 600 सीटों के लिए आयोजित की जा रही प्रवेश परीक्षा में लगभग 2600 अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। यह परीक्षाएं 1 जून से शुरू...

कांगड़ा घाटी रेल सेवा फिर पटरी पर, हिमाचल की रेल परियोजनाओं के लिए 2911 करोड़ रुपये का प्रावधान: अनुराग ठाकुर

कांगड़ा,राहुल चावला-:कांगड़ा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को कांगड़ा घाटी रेल सेवा की पुनर्बहाली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में रेल नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण को प्राथमिकता दे रही है।उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य...

पुलिस विभाग में भी होगा व्यवस्था परिवर्तन! आला अफसरों के पद पर चलेगी सीएम सुक्खू की कैंची

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार प्रशासनिक ढांचे में सुधार और खर्चों में कटौती के उद्देश्य से पुलिस विभाग में भी व्यापक बदलाव की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संकेत दिए हैं कि राज्य में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कुछ पदों की आवश्यकता और उपयोगिता की समीक्षा की जाएगी। सरकार का मानना...

नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी विरोध, हमीरपुर में धरना देकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

हमीरपुर,अरविंद-: नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन आयोजित किए।इसी कड़ी में हमीरपुर के गांधी चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने देश के युवाओं के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.