/ Sep 17, 2026

योगी मॉडल पर आगे बढ़ रहा हिमाचल! सीएम सुक्खू की चिट्टा तस्करों को चेतावनी- अगर नहीं माने, तो मिट्टी में मिला देंगे

शिमला ,संजू -: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर “मिनी मैराथन– रन फॉर ए क्लीन एनवायरनमेंट एंड ए चिट्टा-फ्री लाइफ” का आयोजन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार के अभियान को लेकर कड़ा संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नशा तस्करों के खिलाफ उसी तरह की कठोर नीति पर काम कर रही है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग युवाओं का भविष्य बर्बाद करने में लगे हैं,वे अपनी हरकतों से बाज आ जाएं।यदि अब भी नहीं माने,तो उन्हें मिट्टी में मिला दिया जाएगा।मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अब इसे सीएम सुक्खू का योगी मॉडल माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तस्करों के ख़िलाफ़ लगातार कार्रवाई कर रही है।तस्करी से अर्जित संपत्ति को भी नष्ट किया जा रहा है।

वहीं,पंजाब और हिमाचल प्रदेश बॉर्डर पर तनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने फीडबैक लेने की बात कही।उन्होंने कहा कि वे इस मामले पर नज़र बनाये हुए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खालसा टैक्स नाका को लेकर भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बात करेंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार पूरे राज्य में शांति चाहती है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हिमाचल कांग्रेस के उपाध्यक्ष नीरज भारती के इस्तीफे को लेकर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नीरज भारती कोई मसला ही नहीं है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी पर पंचायत चुनाव में जीत का झूठा दावा करने का भी आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सोशल मीडिया पर चुनाव जीत रही है और लगातार इस जीत को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है।सीएम सुक्खू ने कहा कि नगर पंचायत और नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत मजबूत रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर जनता के बीच झूठ फैलाया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनसुनवाई में विज का सख्त रुख: एफआईआर में देरी पर दो चौकी प्रभारी सस्पेंड, बिजली-पेंशन मामलों में भी कार्रवाई के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को लापरवाही के मामलों में कड़े निर्देश दिए। चोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं करने और कार्रवाई में देरी की शिकायतों पर उन्होंने हाउसिंग बोर्ड और तोपखाना पुलिस चौकी के प्रभारियों को...

विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से पूछे बेबाक सवाल, पेपर लीक से स्वच्छता तक हुई खुली चर्चा

हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल के विद्यार्थियों से संवाद किया।इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा,करियर,स्वच्छता,पेपर लीक और स्कूल से जुड़ी सुविधाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री से बेबाकी से सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा व्यवस्था में...

भरमौर-साच पास में मौसम का बदला मिजाज, बर्फ की चादर से ढके पहाड़

चंबा,मंजूर पठान -:जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर और प्रसिद्ध साच पास में मौसम ने अचानक करवट ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड का असर बढ़ गया है।बर्फबारी के बाद पर्वतीय क्षेत्रों की चोटियां और आसपास के इलाके सफेद चादर से ढक...

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, शिमला समेत कई इलाकों में बारिश

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है।पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। शिमला सहित मैदानी और मध्य-पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई।वहीं,जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों और दर्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।...

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों संग अनुराग ठाकुर ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, UPI टैक्स को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

हमीरपुर,अरविंद–:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के साथ केक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.