/ Jun 05, 2026

घुटने के उपचार के लिए दिल्ली रवाना हुए दलाई लामा, स्वस्थ होने के बाद करेंगे लद्दाख का दौरा

धर्मशाला,राहुल-:तिब्बती आध्यात्मिक गुरु परम पावन दलाई लामा शुक्रवार को अपने बाएं घुटने के उपचार के लिए धर्मशाला से दिल्ली रवाना हो गए। लंबे समय से घुटने में दर्द और असुविधा महसूस होने के कारण विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह पर उनका यह चिकित्सा दौरा तय किया गया है।

दलाई लामा विशेष विमान से कांगड़ा हवाई अड्डे पहुंचे,जहां से भारतीय वायु सेना के विमान के माध्यम से उन्हें दिल्ली ले जाया गया।दिल्ली में चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।उनके स्वास्थ्य को लेकर तिब्बती समुदाय और अनुयायियों में लगातार चिंता और शुभकामनाओं का माहौल बना हुआ है।निर्वासित तिब्बती सरकार के राष्ट्रपति पेनपा त्सेरिंग ने बताया कि दिल्ली में उपचार और स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दलाई लामा सीधे लद्दाख का दौरा करेंगे। वहां उनके कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और अनुयायियों के शामिल होने की संभावना है।तिब्बती समुदाय ने दलाई लामा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके सफल उपचार और आगामी लद्दाख यात्रा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

घुटने के उपचार के लिए दिल्ली रवाना हुए दलाई लामा, स्वस्थ होने के बाद करेंगे लद्दाख का दौरा

धर्मशाला,राहुल-:तिब्बती आध्यात्मिक गुरु परम पावन दलाई लामा शुक्रवार को अपने बाएं घुटने के उपचार के लिए धर्मशाला से दिल्ली रवाना हो गए। लंबे समय से घुटने में दर्द और असुविधा महसूस होने के कारण विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह पर उनका यह चिकित्सा दौरा तय किया गया है। दलाई लामा विशेष विमान से कांगड़ा हवाई अड्डे...

योगी मॉडल पर आगे बढ़ रहा हिमाचल! सीएम सुक्खू की चिट्टा तस्करों को चेतावनी- अगर नहीं माने, तो मिट्टी में मिला देंगे

शिमला ,संजू -: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर “मिनी मैराथन– रन फॉर ए क्लीन एनवायरनमेंट एंड ए चिट्टा-फ्री लाइफ” का आयोजन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम...

हिमाचल के वाहनों से खालसा टैक्स वसूलना गलत, पंजाब के मुख्यमंत्री से बात करेंगे सीएम सुक्खू- विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंजाब में हिमाचल के वाहनों से खालसा टैक्स वसूले जाने को गलत बताया है।उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बातचीत करेंगे।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संवेदनाएं पंजाब के लोगों के साथ हैं और...

खेल गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने का सशक्त माध्यम: भाजपा नेता अक्षय शर्मा

अमृतसर:ब्रह्मलीन धन-धन बाबा दयाल शाह जी तप स्थान पर आयोजित वार्षिक जोड़ मेले के दौरान आयोजित 5वें कबड्डी टूर्नामेंट में हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।समारोह का आयोजन मुख्य सेवादार...

भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन ऐलान, 6 जून को कुरुक्षेत्र में घेराव

करनाल/राकेश कुमार शर्मा:भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर हरियाणा युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने करनाल में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से युवाओं का भर्ती प्रक्रिया पर भरोसा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.