CM सुक्खू के समर्थन में उतरे मेयर सुरेंद्र चौहान, बोले मुख्यमंत्री ने निजी संपत्ति दान कर दिखाया सेवा भाव

शिमला ,संजू-:हिमाचल में जारी राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप के बीच अब शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान मुख्यमंत्री के समर्थन में उतरे हैं.पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि CM सुक्खू जमीन से उठ कर आए नेता हैं और बहुत संघर्षों के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं.ऐसे में केवल राजनीतिक के लिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है.

शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि राजनीति में इस प्रकार की टिप्पणी करना गलत परंपरा है.उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बयान बाजी से राजनीतिक स्तर गिरता है.मुख्यमंत्री के समर्थन में बोलते हुए महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री का पूरा जीवन संघर्ष में गुजारा है.इसके बावजूद उन्होंने मुश्किल समय में सेवा भाव दिखाया है.सुरेंद्र चौहान ने कहा कि प्रदेश को 2024 और 2025 में भयंकर आपदा का सामना करना पड़ा.इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी संपत्ति का 51 लाख रुपए राज्य मुख्यमंत्री आपदा कोष में दान कर दिया.इतना ही नहीं इससे पहले कोरोना काल के समय में भी मुख्यमंत्री ने अपनी निजी कमाई से 11 लख रुपए दान किए थे साथ ही डेढ़ साल तक वेतन नहीं लिया. सुरेंद्र चौहान ने कहा कि ये मुख्यमंत्री के सेवा भाव को दर्शाता है. सुरेंद्र चौहान ने कहा उन्होंने मुख्यमंत्री को करीब से काम करते हुए देखा है.CM सुक्खू जमीन से उठ कर आए नेता हैं और बहुत संघर्ष को संघर्षों के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं.सुरेंद्र चौहान ने कहा कि ऐसे में केवल राजनीतिक लाभ के लिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

CM सुक्खू के समर्थन में उतरे मेयर सुरेंद्र चौहान, बोले मुख्यमंत्री ने निजी संपत्ति दान कर दिखाया सेवा भाव

शिमला ,संजू-:हिमाचल में जारी राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप के बीच अब शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान मुख्यमंत्री के समर्थन में उतरे हैं.पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि CM सुक्खू जमीन से उठ कर आए नेता हैं और बहुत संघर्षों के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं.ऐसे में केवल राजनीतिक के लिए...

हिंदू-मुस्लिम विवाद को हवा दे रही भाजपा, कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं- सीएम सुक्खू

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम विवाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को तूल देने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति आपसी भाईचारे,सौहार्द और सभी धर्मों के सम्मान की रही है,लेकिन कुछ लोग...

अंबाला में फिर लौटी भीषण गर्मी, 41 डिग्री पार पहुंचा पारा, बाजारों की रौनक हुई गायब

अम्बाला-:अंबाला में एक बार फिर भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिल रहा है।तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।बाजारों में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए जूस और शीतल पेय का सहारा लेते नजर आए।वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने...

राज्यसभा की याचिका समिति की बैठक में शामिल हुए हर्ष महाजन, जनहित मुद्दों पर रखा पक्ष

नई दिल्ली/शिमला-:राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की याचिका समिति की बैठक में भाग लेते हुए जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।बैठक में नागरिक सुविधाओं,प्रशासनिक सुधारों और लोककल्याण से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक के बाद हर्ष महाजन ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में याचिका समिति नागरिकों और संसद के बीच एक...

अंतर्राष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल 2026 का रंगारंग शुभारंभ, खेल, संस्कृति और स्वाद का संगम

शिमला,08जून-:अंतर्राष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 का सोमवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ।8 से 12 जून तक चलने वाले इस बहुप्रतीक्षित आयोजन में खेल,संस्कृति,कला और स्थानीय खान-पान की विविध गतिविधियों ने पहले ही दिन लोगों और पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नगर निगम ग्राउंड संजौली में प्रथम एंटी-चिट्टा अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.