/ Jul 27, 2026

हिंदू-मुस्लिम विवाद को हवा दे रही भाजपा, कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं- सीएम सुक्खू

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम विवाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को तूल देने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति आपसी भाईचारे,सौहार्द और सभी धर्मों के सम्मान की रही है,लेकिन कुछ लोग इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।

संजौली में हाल ही में हुए विवाद और उसके बाद नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में किए गए चक्का जाम पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती।उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी को किसी कार्रवाई पर आपत्ति है तो उसके लिए कानूनी रास्ते उपलब्ध हैं और विरोध भी संविधान एवं कानून के दायरे में रहकर ही किया जाना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरफ्तारी के विरोध में सड़कें जाम करना उचित नहीं है,क्योंकि इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी स्थिति में अराजकता को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।

भाजपा पर हमला बोलते हुए सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुस्लिम आबादी नाममात्र की है और प्रदेश की लगभग 97 प्रतिशत आबादी हिंदू है।इसके बावजूद भाजपा हिंदू-मुस्लिम राजनीति करने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हिंदू हितों के लिए काम कर रही है,लेकिन साथ ही सभी धर्मों और समुदायों का समान सम्मान करती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की पहचान सामाजिक सद्भाव और सांप्रदायिक सौहार्द से है। प्रदेश में हर जाति और धर्म का सम्मान होना चाहिए तथा समाज को बांटने वाली राजनीति से बचना चाहिए।उन्होंने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली शिवानी का अंबाला मंडल में हुआ भव्य सम्मान

अंबाला-:अंबाला मंडल की होनहार मुक्केबाज़ एवं भारतीय रेल की CCTC खिलाड़ी शिवानी ने एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश,भारतीय रेल और अंबाला मंडल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने के...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि जैसी घटनाओं की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

शिमला,संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 30 और 31...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि में उल्लेखनीय इजाफा...

इंदिरा मार्केट की छत पर आई लव मंडी व इसके आसपास पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियां

मंडी,धर्मवीर-:नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच मंडी शहर की इंदिरा मार्केट की छत पीएम मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी में लिखे जाने की शर्मनाक घटना सामने आयी है।शुक्रवार सुबह सैर करने निकले स्थानीय लोगों की नजर इंदिरा मार्केट की छत पर लगे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.