/ Jun 20, 2026

धर्मशाला में एनएसयूआई ने एनटीए चेयरमैन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

धर्मशाला,राहुल चावला:राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने धर्मशाला में केंद्र सरकार,नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एनटीए के चेयरमैन तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए एनएसयूआई के पदाधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था लगातार पतन की ओर बढ़ रही है और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन में गंभीर खामियां सामने आ रही हैं,
जिससे लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।

एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि नीट,जेईई, नेट सहित विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर लगातार विवाद सामने आ रहे हैं। इससे अभ्यर्थियों का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। संगठन के अनुसार वर्ष 2018 से 2026 तक करीब 18 करोड़ अभ्यर्थी एनटीए द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में शामिल हुए हैं,लेकिन एजेंसी की कार्यप्रणाली लगातार सवालों के घेरे में रही है।एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि एनटीए के चेयरमैन प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी की नियुक्ति से पहले उनके कार्यकाल और उनसे जुड़े विवादों की पर्याप्त जांच नहीं की गई। संगठन का कहना है कि किसी व्यक्ति की विचारधारा से उन्हें आपत्ति नहीं है,लेकिन शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित होना आवश्यक है।छात्र संगठन ने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री और एनटीए चेयरमैन दोनों नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दें।साथ ही एनटीए की गवर्निंग बॉडी को भंग कर योग्य और निष्पक्ष लोगों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाए, ताकि छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो और परीक्षा प्रणाली को भी सुधर जा सके।

एनएसयूआई के पदाधिकारी अमर कुमार का कहना है कि देशभर में छात्र संगठन इन मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री तथा एनटीए चेयरमैन को पद से नहीं हटाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।इस दौरान संगठन ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश से जुड़े हालिया मामलों पर भी चिंता जताई।एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि एनसीईआरटी की एक पुस्तक में राष्ट्रीय ध्वज को गलत तरीके से प्रकाशित किया गया, जिसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावा केंद्रीय विश्वविद्यालय में कथित पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के मामलों की निष्पक्ष जांच की भी मांग उठाई गई।एनएसयूआई का कहना है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जैसी प्रतिष्ठित संस्था पर देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित कराने की जिम्मेदारी है। यदि ऐसी संस्था लगातार विवादों में घिरी रहती है तो छात्रों का पूरे शिक्षा तंत्र से भरोसा उठना स्वाभाविक है।संगठन ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने – जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और विभिन्न विभागों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि हाल ही में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.