/ Nov 17, 2026

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,14 जून से राहत के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश,तेज हवाएं,गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है।मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम खराब बना रह सकता है,जबकि 14 जून से परिस्थितियों में सुधार होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते बीते 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।ऊंचाई वाले इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम का व्यापक असर देखने को मिला।सबसे अधिक वर्षा सोलन जिले के कसौली क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई,जहां करीब 10 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई। धर्मपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा हुई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। विभाग ने 12 जून के लिए सिरमौर,शिमला,कुल्लू,मंडी और कांगड़ा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने,भारी ओलावृष्टि और तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है।इसके अलावा ऊना,बिलासपुर,हमीरपुर,सोलन,चंबा और अन्य क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।इन इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 13 जून के बाद धीरे-धीरे कम होने लगेगा। 14 जून से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ होने की उम्मीद है।हालांकि ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।इसके बावजूद लोगों को तेज अंधड़ और ओलावृष्टि जैसी स्थितियों से काफी हद तक राहत मिलने की संभावना है।बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वर्तमान में मैदानी इलाकों में तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस तथा मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
विभाग का कहना है कि 14 जून के बाद जैसे-जैसे मौसम साफ होगा,मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान फिर बढ़ने लगेगा। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून भी लगातार उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहा है।मौसम विभाग के अनुसार यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो हिमाचल प्रदेश में मानसून 25 जून के आसपास दस्तक दे सकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एपेक्स सिक्योरिटीज की पुरस्कार संध्या में लगा सितारों का जमावड़ा, कर्मचारियों को किया सम्मानित

लुधियाना। एपेक्स सिक्योरिटीज की ओर से आयोजित भव्य पुरस्कार संध्या उत्साह और खुशियों भरे माहौल में संपन्न हुई। इस अवसर पर पंजाबी संगीत जगत के कई नामी कलाकारों ने शिरकत की। इनमें परमीश वर्मा, अखिल, इंदर चाहल, लाडी चाहल, सुखन वर्मा और बॉब समेत कई अन्य कलाकार शामिल रहे। एपेक्स सिक्योरिटीज के मालिक हरविंदर सिंह...

हमीरपुर में एक साल में 100 सांपों का रेस्क्यू, रसल वाइपर और कोबरा की संख्या सबसे ज्यादा; वाइल्डलाइफ टीम ने बचाई कई लोगों की जान

हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक साल के दौरान करीब 100 सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ा गया है। वाइल्डलाइफ विंग और टेरिटोरियल विभाग की रेस्क्यू टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई लोगों को सांपों के खतरे से बचाया है। घरों और रिहायशी इलाकों में सांप निकलने की सूचना...

रामपुर में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, तीन लोगों की मौत; दो घायल

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। रामपुर-गौरा सड़क पर बरसान मोड़ के समीप एक छोटा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के...

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, छह बैठकों में उठेंगे जनहित के मुद्दे

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही दिवंगत जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शुरू हुई। पूर्व विधायक विजय सिंह मनकोटिया और मौजूदा विधायक नंद लाल के निधन पर विधानसभा में शोक प्रस्ताव पेश किया गया। सदन के...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा प्रहार,बोले-अब विदाई का समय आ गया,चार साल के कार्यकाल को बताया निराशाजनक

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि सरकार की विदाई का समय नजदीक आ गया है। उन्होंने मौजूदा विधानसभा के इस सत्र को आखिरी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.