/ Jun 11, 2026

जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने जयराम ठाकुर से की मुलाकात, कुसुम्पटी में भाजपा की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा

शिमला,संजू- चमियाणा वार्ड से जिला परिषद चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले नव निर्वाचित सदस्य खुश विक्रम सेन ने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में मुलाकात की।इस दौरान उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।हाल ही में हुए जिला परिषद चुनाव में खुश विक्रम सेन ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से पराजित किया था।यह क्षेत्र पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के प्रभाव वाले इलाके के रूप में देखा जाता है,ऐसे में भाजपा समर्थित उम्मीदवार की बड़ी जीत को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।इसी वजह से कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2027 के चुनावों में भाजपा की संभावित दावेदारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए खुश विक्रम सेन ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है और जनता का निर्णय ही सबसे महत्वपूर्ण होता है।उन्होंने कहा कि चुनाव में उन्हें क्षेत्र के लोगों का भरपूर समर्थन और विश्वास मिला है,जिसके लिए वे सभी मतदाताओं के आभारी हैं।उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता अब जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे जयराम ठाकुर के नेतृत्व और मार्गदर्शन का सम्मान करते हैं तथा अपनी जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को समर्पित करते हैं।वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने खुश विक्रम सेन को शानदार जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि युवा नेतृत्व का आगे आना भाजपा के लिए सकारात्मक संकेत है।उन्होंने कहा कि जिला परिषद चुनावों में प्रदेश के कई क्षेत्रों में जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना विश्वास जताया है।जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के प्रभाव वाले क्षेत्रों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत यह दर्शाती है कि जनता बदलाव चाहती है।उन्होंने विशेष रूप से चमियाणा वार्ड की जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि पंचायती राज मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा समर्थित युवा उम्मीदवार का बड़े अंतर से जीतना एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश माना जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने जयराम ठाकुर से की मुलाकात, कुसुम्पटी में भाजपा की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा

शिमला,संजू- चमियाणा वार्ड से जिला परिषद चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले नव निर्वाचित सदस्य खुश विक्रम सेन ने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में मुलाकात की।इस दौरान उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनावों...

ओमान तट के पास तेल टैंकर हादसे में हमीरपुर का युवा नाविक आदित्य शर्मा लापता

हमीरपुर,अरविंद-:ओमान तट के निकट हुए तेल टैंकर हादसे ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शोक की लहर दौड़ा दी है। जिले के गलोड़ क्षेत्र के हड़ेटा गांव निवासी 23 वर्षीय नाविक आदित्य शर्मा इस घटना में प्रभावित हुए चालक दल के सदस्यों में शामिल थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार,जहाज पर कुल 24 भारतीय नाविक सवार...

धर्मशाला वनडे से पहले भारतीय टीम कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची, सुरक्षा घेरे में होटल के लिए रवाना

कांगड़ा,राहुल चावला-:अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले एकदिवसीय मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम वीरवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। टीम के पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियों और जिला प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह सक्रिय नजर आए और खिलाड़ियों को...

इंडियन मॉनिटर लिज़र्ड के शिकार पर वन विभाग की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

धर्मशाला,राहुल-:सेरा थाना क्षेत्र की बीट नरवाना में संरक्षित वन्यजीव इंडियन मॉनिटर लिज़र्ड के शिकार का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।मामले की सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची,लेकिन संदिग्ध शिकारी वहां से फरार हो चुका था।फिलहाल विभाग आरोपी की तलाश में जुटा...

नीट पर शिमला में महासंग्राम, स्कैंडल पॉइंट पर धारा 163 तोड़ SFI का हल्ला बोल दी गिरफ्तारियां,पुलिस के साथ हुई झड़प

शिमला,संजू-:नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर देश भर में जारी आक्रोश की आग अब हिमाचल प्रदेश भी पहुंच गई है।राजधानी शिमला के ऐतिहासिक स्कैंडल पॉइंट पर गुरुवार शाम 3:30 बजे SFI के कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.