संजौली स्कूल हत्याकांड: सुरक्षाकर्मी ने बताई वारदात की पूरी कहानी, चंद सेकेंड में बरसाईं गोलियां

शिमला,संजू-:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की दिनदहाड़े हुई हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के दौरान स्कूल परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी यशपाल ने पुलिस को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।उनके अनुसार,दो नकाबपोश युवक अचानक स्कूल के पास पहुंचे और बेहद करीब से गोलियां चलाकर मनीषा मित्तल की हत्या कर फरार हो गए।

निर्मंड (कुल्लू) निवासी यशपाल पिछले दो महीनों से स्कूल में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं।उन्होंने बताया कि घटना के दिन मनीषा मित्तल किसी निजी कार्य से स्कूल से बाहर गई थीं। करीब 15 मिनट बाद जब वह वापस लौटीं तो वह मुख्य द्वार खोलने के लिए अपने सुरक्षा कक्ष से बाहर निकले।उसी दौरान यह दर्दनाक घटना उनके सामने घटी।यशपाल के अनुसार,जैसे ही मनीषा मित्तल स्कूल के मुख्य गेट के समीप पहुंचीं,नीचे की ओर जाने वाले रास्ते से दो युवक अचानक सामने आ गए। दोनों ने अपने चेहरे मास्क से ढके हुए थे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, एक हमलावर तेजी से उनके करीब पहुंचा और पिस्तौल निकालकर सीधे उन पर गोली चला दी।उन्होंने बताया कि पहली गोली लगते ही मनीषा मित्तल संभल भी नहीं पाईं थीं कि दूसरे युवक ने भी हमला शुरू कर दिया। दोनों आरोपियों ने मिलकर लगातार तीन गोलियां चलाईं।गोली लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ीं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर उसी रास्ते से तेजी से फरार हो गए,जहां से वे आए थे।सुरक्षाकर्मी ने कहा कि पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। उन्होंने बताया कि अपनी सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने तुरंत स्कूल का गेट अंदर से बंद कर दिया और सुरक्षा कक्ष में जाकर छिप गए। उनका कहना है कि हमलावर गेट के बाहर थे जबकि वह अंदर मौजूद थे।यशपाल का मानना है कि आरोपी पहले से ही नीचे वाले रास्ते पर घात लगाकर बैठे थे। यदि वे मुख्य सड़क की ओर से आते तो उनकी गतिविधियां पहले ही नजर आ जातीं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपने दो माह के कार्यकाल में उन्होंने मनीषा मित्तल को हमेशा शांत,विनम्र और सहयोगी स्वभाव का पाया।उन्होंने किसी भी पारिवारिक विवाद,आपसी तनाव या धमकी मिलने जैसी बातों की जानकारी होने से इनकार किया है। पुलिस अब सुरक्षाकर्मी के बयान और आसपास के साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दशहरा उत्सव से पहले बजंतरियों को मिले नजराना, कारदार संघ का प्रस्ताव खारिज करने की मांग

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा-:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव से पहले बजंतरी संघ को नजराने की राशि दिए जाने की मांग तेज हो गई है। देव संस्कृति चैरिटेबल संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि बजंतरियों को पहले से तय 23-23 हजार रुपये का नजराना उत्सव शुरू होने से पहले दिया जाए। उन्होंने कारदार...

साच पास में 3-4 इंच ताजा हिमपात..प्रशासन ने पर्यटकों और वाहन चालकों से एहतियात बरतने की अपील

चंबा,मंजूर पठान-:चंबा जिला के प्रसिद्ध साच पास में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है।देर रात साच पास क्षेत्र में करीब तीन से चार इंच तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया।अचानक हुई बर्फबारी के कारण साच पास से गुजरने वाली कई गाड़ियां भी फंस गईं,जिन्हें बाद में लोक निर्माण विभाग की मदद से सुरक्षित...

राम नाम की गूंज के बीच बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नन्हे बच्चे हिमांशु शर्मा के साथ प्यारा पल

सुरिंदर सिंह अंकुश | समर न्यूज़ | लुधियाना | बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक नन्हे बच्चे हिमांशु शर्मा के साथ बेहद प्यारा और भावुक पल सामने आया है। वीडियो में धार्मिक माहौल के बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बच्चे के साथ स्नेह से बातचीत करते और उसे अपने पास बैठाते नजर आ...

करनाल में संपत सिंह का BJP-कांग्रेस पर हमला, किसान-जवान-खिलाड़ियों के मुद्दे उठाए

करनाल-:करनाल पहुंचे इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व मंत्री चौधरी संपत सिंह ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने किसान, जवान और खिलाड़ियों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने SYL और यमुना जल के मुद्दे के साथ-साथ फसल बीमा योजना, खाद-बीज, बिजली व्यवस्था और धान...

अंबाला में निर्माणाधीन इमारत ढहने से 6 की मौत, 18 घायल; SIT जांच के आदेश

अंबाला-:अंबाला के धूलकोट में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है, जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में भारी रोष है। एक मृतक की बेटी काजल ने निर्माण कार्य में लापरवाही के आरोप लगाए हैं और अंबाला के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.