हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रतिवर्ष की अपेक्षा इस साल मानसून के बादलों को कम बरसने की संभावना है।वहीं आगामी दिनों में राज्य के मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अगले पांच दिनों तक लगातार बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर हल्के स्तर की बारिश हो सकती है। 18 और 19 जून को कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने आगामी दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि इस साल राज्य में मानसून कमजोर रहने की संभावना है,जिससे कुल बारिश सामान्य से 10% या उससे भी कम दर्ज की जा सकती है।उनजोने कहा कि आंकड़ों के अनुसार,प्रदेश में मानसून के दौरान औसतन 730 मिलीमीटर बारिश होती है,लेकिन इस बार इसके घटकर लगभग 670 मिलीमीटर या उससे कम रहने का अनुमान है।निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून को प्रभावित करने वाले वैश्विक पैरामीटर्स (Global Parameters) इस बार अनुकूल नहीं हैं,जिसके कारण बारिश में कमी आएगी।वहीं प्रशांत महासागर में अल नीनो (El Nino) की स्थितियां विकसित हो चुकी हैं,जो आने वाले महीनों में और मजबूत होंगी। अल नीनो के कारण वर्ष में देश और प्रदेश दोनों जगह बारिश कम होती है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अल नीनो के साथ ही हिंद महासागर में दबाव की स्थिति यानी इंडियन ओशन डायपोल फिलहाल ‘न्यूट्रल’ (सामान्य) बना हुआ है। इसके पॉजिटिव होने पर अच्छी बारिश होती है, लेकिन इस बार इसके न्यूट्रल रहने से मानसून को कोई अतिरिक्त बल नहीं मिल रहा है। यूरेशियन क्षेत्र में बर्फ की चादर की स्थिति भी इस बार मानसून के अनुकूल नहीं पाई गई है।हिमाचल में मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि 20 से 25 जून के बीच होती है। इस साल मानसून अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है और अब तक देश के दक्षिणी प्रायद्वीप, पूर्वोत्तर राज्यों तथा पूर्वी भारत के हिस्सों को कवर कर चुका है। मानसून जैसे ही उत्तर-पश्चिम भारत में प्रवेश करेगा, उसके बाद हम हिमाचल में इसके पहुंचने की स्पष्ट हो पाएगी।

कमजोर मानसून के चलते राहत की बात यह है कि ‘क्लाउड बर्स्ट’ और अत्यधिक भारी बारिश जैसी चरम मौसमी घटनाएं तुलनात्मक रूप से काफी सीमित रहेंगी,जिससे बड़ी आपदाओं का खतरा कम होगा।इसके साथ ही ​मौसम निदेशक ने बताया कि जून की शुरुआत में हुई बारिश के कारण प्रदेश में तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था।लेकिन 14 जून से बारिश थमने के बाद तापमान में अचानक 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है,जिससे पारा अब सामान्य स्तर पर पहुंच गया है।आने वाले दो से तीन दिनों में प्रदेश के निचले मैदानी इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और बढ़ सकता है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों के तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद फिलहाल प्रदेश में ‘हीट वेव’ जैसी स्थिति बनने की संभावना बेहद कम हैशोभित कटियार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम का मिला-जुला रुख देखने को मिलेगा। राज्य के मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अगले पांच दिनों तक लगातार बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर हल्के स्तर की बारिश हो सकती है।

​मौसम विभाग ने 18 और 19 जून को विशेष रूप से कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इस अवधि में इन जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। हालांकि, अन्य दिनों में प्रदेश में मौसम को लेकर कोई बड़ा या गंभीर संकट नहीं देखा जाएगा।वहीं उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में इस बार सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इसमें राज्य के निचले मैदानी इलाके, मध्यवर्ती क्षेत्र और किन्नौर जिला शामिल हैं।हालांकि,कुछ क्षेत्रों के लिए राहत की खबर है। विभाग के अनुसार,लाहौल-स्पीति, चम्बा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों, कुल्लू और कुल्लू से सटे मंडी जिले के कुछ हिस्सों में इस दौरान सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हमीरपुर,अरविंद- हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...

बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना चिंता का कारण, मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ रही है।बदलती जीवनशैली, मोबाइल और इंटरनेट का बढ़ता इस्तेमाल तथा युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को गंभीर बना रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कम उम्र में अत्यधिक स्क्रीन टाइम और अनुचित डिजिटल सामग्री का...

जगत सिंह नेगी ने सोलन सेब मंडी का किया औचक निरीक्षण, आढ़तियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

सोलन,भूपेंद्र-:बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को सोलन स्थित फल एवं सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में सेब कारोबार, बागवानों को भुगतान और लाइसेंसी आढ़तियों से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बागवानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।जगत सिंह नेगी ने...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने दी डिसी DC ऑफिस घेराव की चेतावनी

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा के पास जिला परिषद में बहुमत होने का दावा करते हुए प्रशासन पर चुनाव प्रक्रिया को जानबूझकर लंबा खींचने का आरोप लगाया है। शिमला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के...

55 साल का इंतजार खत्म कब? पौंग बांध विस्थापितों ने उठाई आरक्षित जमीन वापस दिलाने की मांग

नूरपुर,संजीव-:देश के विकास की कीमत अगर किसी ने सबसे ज्यादा चुकाई,तो उनमें पौंग बांध विस्थापित परिवार भी शामिल हैं। बिजली उत्पादन हुआ, राजस्थान के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचा और विकास की तस्वीर बदली, लेकिन जिन परिवारों ने अपनी जमीन, घर और गांव तक छोड़ दिए, उनका संघर्ष आज भी खत्म नहीं हुआ है।...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.