मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास की नई उड़ान भरी, हिमाचल को मिली ऐतिहासिक सौगातें : अनुराग ठाकुर

शिमला,संजू-;भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को शिमला प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसके बाद उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

मीडिया से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि जाखू मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं,बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक भी है।उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु शिमला आता है और जाखू मंदिर में हनुमान जी के दर्शन नहीं करता, उसकी यात्रा अधूरी मानी जाती है।उन्होंने बताया कि भगवान हनुमान के समक्ष उन्होंने विकसित भारत के संकल्प की सफलता और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण और विकास के लिए समर्पित रहे हैं।उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भारत दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, जबकि आज देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।उनके अनुसार भारत आज दुनिया की सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।उन्होंने दावा किया कि पिछले एक दशक में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से करोड़ों परिवारों को पक्के मकान, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन,शौचालय,जनधन बैंक खाते,हर घर नल से जल तथा आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार किया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के दौरान भारत ने प्रभावी नेतृत्व का परिचय दिया और दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया। इसके साथ ही रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता,जी-20 की सफल अध्यक्षता तथा वैश्विक मंचों पर भारत की मजबूत उपस्थिति ने देश की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि आज भारत केवल अपनी प्रगति के लिए नहीं, बल्कि वैश्विक चुनौतियों के समाधान प्रस्तुत करने वाले एक भरोसेमंद राष्ट्र के रूप में भी पहचाना जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश के विकास का उल्लेख करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिली है।उन्होंने एम्स बिलासपुर,नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, रेलवे और सड़क संपर्क को मजबूत करने वाली परियोजनाओं, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्ज्वला योजना तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का लाभ प्रदेश के लाखों परिवारों तक पहुंचा है और इससे ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में विकास को गति मिली है।उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2025-26 में हिमाचल प्रदेश के लिए 2,247 करोड़ रुपये की लागत वाली 294 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें लगभग 2,019 करोड़ रुपये का केंद्रीय अंश शामिल है।उनका कहना था कि केंद्र सरकार प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है।अनुराग ठाकुर ने कहा कि हाल के वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं के बाद पुनर्निर्माण कार्यों, पूंजीगत निवेश और विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए भी केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को पर्याप्त वित्तीय सहयोग दिया है। इसके अलावा वित्त आयोग के माध्यम से करों में हिस्सेदारी और अन्य केंद्रीय सहायता के जरिए भी प्रदेश को निरंतर सहयोग मिल रहा है।

यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख संकल्पों में शामिल है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इसकी शुरुआत हो चुकी है और भविष्य में अन्य राज्यों में भी इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।पाकिस्तान से जुड़े प्रश्न पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि पड़ोसी देश लगभग हर क्षेत्र में असफल साबित हुआ है और उसकी पहचान केवल आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश के रूप में बनती जा रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक समस्याओं और विफलताओं का दोष भारत पर मढ़ने की कोशिश करता है,जबकि भारत निरंतर विकास और वैश्विक सम्मान की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के अधिकारियों की कटौती वाले बयान पर कसा तंज

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें सीएम ने एक बार फिर प्रदेश में आईएएस,आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या में कटौती करने की बात कही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार गजब की है जो यूपीएससी से क्वालिफाई नए अधिकारियों को लेने...

अंबाला में जल्द शुरू होगा रेल कोच रेस्टोरेंट, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अंबाला-:अंबाला रेल मंडल यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में अंबाला रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे की ओर से ऑक्शन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। खास बात यह होगी...

परवाणू से नीचे जाकर प्रदेशहित की बात करें भाजपा नेता: सीएम सुक्खू; प्रियंका गांधी अक्टूबर में फिर जाएंगी देउरी स्कूल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि अब तक प्रदेश को नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को प्रदेशहित की बात करने के लिए परवाणू...

48 घंटे में हिमाचल की सभी बंद सड़कें खोलने का दावा, 535 मशीनरी ग्राउंड पर तैनात

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बंद हुई सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में वर्तमान में बंद 138 सड़कों को अगले 48 घंटे के भीतर बहाल कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़क बहाली के लिए विभाग...

21 अगस्त तक हिमाचल में सक्रिय रहेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट; 23 से कमजोर पड़ेगा दौर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार 18 अगस्त को भी शिमला समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा,कांगड़ा और कुल्लू जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.